Hindi Newsएनसीआर न्यूज़BJP special strategy for every seat in Delhi big leaders camped in city Amit Shah will hold a rally on 18th may

BJP ने दिल्ली में हर सीट के लिए बनाई खास रणनीति, बड़े नेताओं ने डाला डेरा, अमित शाह 18 से संभालेंगे मोर्चा

भाजपा ने राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके साथ ही हर वर्ग के हिसाब अपने चुनावी अभियान को तेज किया है। इसके लिए दूसरे राज्यों के नेता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं।

Praveen Sharma नई दिल्ली। हिन्दुस्तान, Sun, 12 May 2024 03:06 AM
share Share

भाजपा ने राजधानी दिल्ली की सातों लोकसभा सीटों के लिए खास रणनीति बनाई है। इसके साथ ही हर वर्ग के हिसाब अपने चुनावी अभियान को तेज किया है। इसके लिए दूसरे राज्यों के नेता भी दिल्ली पहुंच रहे हैं, जिनकी संख्या चौथे चरण का चुनाव संपन्न होने के बाद और बढ़ेगी। जिन राज्यों में चुनाव संपन्न हो गया है, उन राज्यों के नेताओं की ड्यूटी भी अब दिल्ली में लगाई जा रही है।

राजस्थान के दोनों उपमुख्यमंत्री दिल्ली में लगातार सभाएं कर रहे हैं। इस बीच भाजपा युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या की ड्यूटी भी दिल्ली में लगाई गई है। तेजस्वी सूर्या रविवार से अपने चुनावी अभियान की शुरुआत कर रहे हैं। वह चांदनी चौक लोकसभा सीट पर आजादपुर में रोड शो करेंगे। उधर, हरियाणा और यूपी से भाजपा के विधायकों को भी दिल्ली में बुलाया जा रहा है, जो अलग-अलग वार्ड में जाकर छोटी-छोटी जनसभाएं कर रहे हैं।

अमित शाह 18 को दक्षिणी दिल्ली में करेंगे रैली 

दिल्ली के चुनावी मैदान में भाजपा अब पूरी ताकत झोंकने जा रही है। 18 मई को केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दक्षिणी दिल्ली में चुनावी जनसभा को संबोधित करेंगे। सभा से जुड़ी तैयारियों को लेकर पार्टी प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा समेत अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार को बैठक की। लाडो सराय स्थित चुनाव कार्यालय में आयोजित बैठक में कार्यकर्ताओं से प्रचार का आह्वान किया गया। 

23 इलाकों में आज पर्ची वितरण का कार्यक्रम होगा

भाजपा अब हर बूथ को मजबूत करने में जुटी है। पार्टी के दिग्गज नेताओं की नजर अब दिल्ली पर है। यही कारण है कि तमाम बड़े नेताओं ने दिल्ली में डेरा डाल दिया है। लगातार जनसभाएं की जा रही हैं और आने वाले दिनों में बड़ी संख्या में रोड शो और जनसभाएं देखने को मिलेंगी। इस बीच भाजपा ने रविवार को परिवार पर्ची (वोटर स्लिप ) वितरण का कार्यक्रम रखा है। पार्टी की तरफ से जानकारी दी गई है कि कुल 23 इलाकों में पर्ची वितरण का कार्यक्रम होगा, जिसमें पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी घर-घर जाकर लोगों से चर्चा करेंगे और उन्हें वोटर स्लिप प्रदान करेंगे। सुबह 9 बजे से इस कार्यक्रम की शुरुआत होगी, जो दोपहर 12 बजे तक चलेगा। इस अभियान में भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव दुष्यंत गौतम, राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा, दिल्ली लोकसभा के प्रभारी ओम प्रकाश धनखड़, सह प्रभारी डॉ. अलका गुर्जर, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन राणा, सातों लोकसभा सीटों के प्रत्याशी, भाजपा के विधायक और कांग्रेस से भाजपा में गए अरविंदर सिंह लवली भी शामिल होंगे। अभियान के पहले चरण में कुल-23 वार्डों को शामिल किया गया है।

पंत मार्ग से पार्टी मुख्यालय तक बाइक रैली निकालेंगे

भाजपा के समर्थन में सिख समाज के युवाओं द्वारा रविवार सुबह पंत मार्ग से भाजपा राष्ट्रीय मुख्यालय तक बाइक रैली निकाली जाएगी। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा, पार्टी के राष्ट्रीय सचिव मनजिंदर सिंह सिरसा के नेतृत्व में निकाली जाने वाली इस बाइक रैली में बड़ी संख्या में लोग शामिल होंगे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें