Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नोएडाGreater Noida Yamuna Authority to Develop Sector-17A and 22E as Educational Hubs

तीन सेक्टरों में पांच नए विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी

ग्रेटर नोएडा के यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-17ए और 22ई शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। यहां पांच नए विश्वविद्यालय बनाए जाएंगे और तीन शिक्षण संस्थानों का निर्माण जारी है। कई राष्ट्रीय और...

Newswrap हिन्दुस्तान, नोएडाFri, 9 Aug 2024 07:06 PM
share Share

ग्रेटर नोएडा। यमुना विकास प्राधिकरण के सेक्टर-17ए और 22ई शैक्षिक हब के रूप में विकसित होंगे। एयरपोर्ट आने से यहां राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर के विश्वविद्यालय दिलचस्पी दिखा रहे हैं। यहां पर पांच नए विश्वविद्यालय बनाने की तैयारी है। अलग अलग कंपनियों ने विश्वविद्यालय बनाने के लिए आवेदन किया था, जिनके लिए भूमि आवंटन की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसके अलावा तीन शिक्षण संस्थानों का निर्माण कार्य जारी है। सीईओ डॉ. अरुणवीर सिंह ने बताया कि शहर में अंतरराष्ट्रीय स्तर के कई शिक्षण संस्थान यमुना सिटी में अपने परिसर स्थापित करने में गहरी रुचि दिख रहे है। फिलहाल सेक्टर-22ई में तीन विश्वविद्यालय जेबीएम, नरसी मोनजी और फोर स्कूल निर्माणाधीन हैं। इस सेक्टर में पांच और विश्वविद्यालयों को जमीन आवंटित करने की योजना बनी है। इनमें रामा, एमडीआई गुरुग्राम, बिट्स, क्लीव लैंड और एमिटी विश्वविद्यालय शामिल है, जबकि सेक्टर-17ए में दो विश्वविद्यालय गलगोटिया और नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी का पहले से संचालन किया जा रहा है। बता दें कि संस्थागत सेक्टर 17ए में कुल भूंखडों की संख्या 89 है। इनके क्षेत्रफल अलग अलग है। प्राधिकरण के अनुसार अभी तक 85 भूखंडों का आवंटन किया जा चुका है। 80 प्रतिशत से अधिक सेक्टर में मूलभूत सुविधाएं तक विकसित हो चुकी है। वहीं, सेक्टर-22ई में कुल 81 भूखंड हैं, जिनमें से 41 का आवंटन हुआ है। इसके अलावा आचार्य, बनारसी दास, दरबारी लाल फाउंडेशन समेत कई के आवेदन भी मिले हैं, जिनपर कार्य चल रहा है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें