स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर ग्रेनो व यीडा के तीन अधिकारियों पर कार्रवाई
शासन द्वारा एक साल पहले किए गए स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के तीन अधिकारियों को निलंबित किया गया है। औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देश पर यह आदेश...
ग्रेटर नोएडा, कार्यालय संवाददाता। शासन द्वारा एक साल पहले किए गए स्थानांतरण आदेश का पालन न करने पर ग्रेटर नोएडा व यमुना प्राधिकरण के प्रबंधक स्तर के तीन अधिकारियों के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई की गई है। इससे संबंधित आदेश प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नंद गोपाल नंदी के निर्देश पर जारी किया गया है। हाल ही में एक बैठक के दौरान मंत्री नंद गोपाल नंदी ने उन अधिकारियों और कर्मचारियों को कड़ी चेतावनी दी थी,जो स्थानांतरण आदेश के बाद भी लंबे समय अपने पद पर बने हुए हैं। सरकार ने संबंधित अधिकारियों को बार-बार पत्र भेजकर स्थानांतरण आदेश का अनुपालन करने का आग्रह किया था, लेकिन चेतावनी को नजरअंदाज कर दिया गया। जिन अधिकारियों पर कार्रवाई हुई हैं,उनमें ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के प्रबंधक (सिविल) विजय कुमार बाजपेयी, सहायक प्रबंधक सिविल सुरेंद्र कुमार और यमुना प्राधिकरण के मैनेजर अजब सिंह भाटी शामिल हैं। इन तीन अधिकारियों का स्थानांतरण 30 जून 2023 को किया गया था।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।