UN Lowers India s Economic Growth Forecast to 6 3 for 2025 Amid Global Uncertainty संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि अनुमान घटाया, Delhi Hindi News - Hindustan
Hindi NewsNcr NewsDelhi NewsUN Lowers India s Economic Growth Forecast to 6 3 for 2025 Amid Global Uncertainty

संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि अनुमान घटाया

संयुक्त राष्ट्र ने 2025 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारत लचीले उपभोग और सरकारी व्यय के सहारे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 16 May 2025 04:36 PM
share Share
Follow Us on
संयुक्त राष्ट्र ने भारत का वृद्धि अनुमान घटाया

संयुक्त राष्ट्र, एजेंसी। संयुक्त राष्ट्र ने 2025 के लिए भारत के आर्थिक वृद्धि अनुमान को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया है। संयुक्त राष्ट्र ने '2025 के मध्य तक विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावनाएं' शीर्षक से एक रिपोर्ट जारी की। इसमें उसने कहा कि भारत, अनुमानित नरमी के बावजूद लचीले उपभोग तथा सरकारी व्यय के सहारे सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है। संयुक्त राष्ट्र के आर्थिक एवं सामाजिक मामलों के विभाग के वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, भले ही भारत के 2025 में वृद्धि अनुमानों को घटाकर 6.3 प्रतिशत कर दिया गया है फिर भी वह मजबूत निजी खपत तथा सार्वजनिक निवेश के बल पर सबसे तेजी से बढ़ती बड़ी अर्थव्यवस्थाओं में से एक बना हुआ है।

भारत की अर्थव्यवस्था के 2025 में 6.3 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान है, जो 2024 के 7.1 प्रतिशत से कम है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अर्थव्यवस्था एक अनिश्चित मोड़ पर है, बढ़ते व्यापार तनाव एवं उच्च नीति अनिश्चितता के कारण यह स्थिति बनी है। शुल्क में हालिया बढ़ोतरी, उत्पादन लागत बढ़ने, वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं को बाधित करने तथा वित्तीय अशांति को बढ़ाने का खतरा है। इससे पहले, इस साल जनवरी में प्रकाशित 'संयुक्त राष्ट्र विश्व आर्थिक स्थिति एवं संभावना' रिपोर्ट में विश्व संस्थान ने भारत की वृद्धि दर के 2025 में 6.6 प्रतिशत रहने का अनुमान लगाया था। वहीं 2026 के लिए भारत की सकल घरेलू उत्पाद आधारित वृद्धि के 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।