Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीOdisha Opposition Demands Strict Women Safety Law After Bengal s Bill

कोलकाता पैकेज: ओडिशा में विपक्ष ने बंगाल जैसे सख्त कानून की मांग की

शब्द : 119 भुवनेश्वर, एजेंसी ओडिशा में विपक्षी दल बीजद और कांग्रेस ने गुरुवार को

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 5 Sep 2024 03:19 PM
share Share

शब्द : 119 भुवनेश्वर, एजेंसी

ओडिशा में विपक्षी दल बीजद और कांग्रेस ने गुरुवार को महिला सुरक्षा के लिए हाल ही में पश्चिम बंगाल में पारित विधेयक की तर्ज पर राज्य में भी एक सख्त कानून बनाने की मांग की।

बंगाल विधानसभा ने बीती तीन सितंबर को सर्वसम्मति से 'अपराजिता महिला और बाल विधेयक (पश्चिम बंगाल आपराधिक कानून और संशोधन) विधेयक 2024' पारित किया, जिसमें दुष्कर्म के दोषियों के लिए मृत्युदंड का प्रावधान है। ओडिशा विधानसभा में चर्चा के दौरान, दोनों विपक्षी दलों ने आरोप लगाया कि राज्य की भाजपा सरकार में दुष्कर्म पीड़ितों के प्रति कोई संवेदनशीलता नहीं है। प्रशासन के किसी भी व्यक्ति ने बालासोर जिले के रेमुना में दुष्कर्म-हत्या के मामलों के पीड़ितों के परिजनों से मुलाकात नहीं की।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें