Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीKarnataka Uttar Pradesh Haryana Punjab Reach Junior Men s Hockey Championship Semifinals

खेल : हॉकी - कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में

कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में जालंधर। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Sep 2024 04:06 PM
share Share

कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब सेमीफाइनल में जालंधर। कर्नाटक, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब ने सोमवार को जूनियर पुरुष राष्ट्रीय हॉकी चैंपियनशिप के सेमीफाइनल में जगह बना ली। पहले क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक ने मध्य प्रदेश को शूट आउट में 5-4 से हराया। हरियाणा और पंजाब ने भी शूट आउट में जीत दर्ज की। हरियाणा ने झारखंड को 3-1 जबकि पंजाब ने ओडिशा को 4-3 से पराजित किया। हरियाणा-झारखंड मुकाबला निर्धारित समय के बाद 2-2 जबकि पंजाब-ओडिशा मुकाबला 3-3 से बराबर था। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में उत्तर प्रदेश ने मणिपुर को 3-2 से शिकस्त दी। बुधवार को सेमीफाइनल में कर्नाटक की भिड़ंत उत्तर प्रदेश से जबकि हरियाणा की टीम पंजाब से होगी। फाइनल गुरुवार को खेला जाएगा।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें