Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीKarnataka Contractor Union President D Kempanna Dies Exposed 40 Commission Scam

कमीशन घोटाला उजागर करने वाले ठेकेदार का निधन

बेंगलुरु में 84 वर्षीय डी केम्पन्ना का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। वे भाजपा सरकार में 40 प्रतिशत कमीशन घोटाले का खुलासा करने के लिए जाने जाते थे। उनके आरोपों के कारण भाजपा को 2023 विधानसभा चुनाव...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 02:40 PM
share Share

बेंगलुरु, एजेंसी। कर्नाटक राज्य ठेकेदार संघ के अध्यक्ष 84 वर्षीय डी केम्पन्ना का गुरुवार को दिल का दौरा पड़ने से बेंगलुरु में निधन हो गया। केम्मपन्ना तब चर्चा में आए थे जब उन्होंने पिछली भाजपा सरकार में 40 प्रतिशत कमीशन घोटाले को उजागर किया था। केम्पन्ना के नेतृत्व में ठेकेदारों ने पिछली भाजपा सरकार के मंत्रियों और नेताओं पर उत्पीड़न का आरोप लगाया था। माना जाता है कि इन्हीं आरोपों के चलते 2023 का विधानसभा चुनाव भाजपा हार गई थी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें