पहलगाम: लंदन में पाक उच्चायोग की खिड़की तोड़ी
- भारतीय मूल का व्यक्ति मामले में गिरफ्तार लंदन, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले के

- भारतीय मूल का व्यक्ति मामले में गिरफ्तार लंदन, एजेंसी। पहलगाम आतंकी हमले के बाद दुनियाभर में लोगों का गुस्सा पाकिस्तान पर फूट रहा। लंदन में पाक उच्चायोग पर रविवार को एक भारतीय व्यक्ति ने हमला कर उसकी खिड़की तोड़ दी।
कैपिटल पुलिस ने सोमवार को बताया कि पाकिस्तानी उच्चायोग की खिड़की तोड़ने वाले अंकित लव (41) को गिरफ्तार कर लिया गया है। अंकित को वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया जाएगा। मालूम हो कि शुक्रवार को भारतीय मूल के लोगों ने पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में पाक दूतावास के बाहर प्रदर्शन किया था। भारतीय लोगों की आवाज और नारेबाजी दबाने के लिए पाकिस्तानी लोगों ने लाउड स्पीकर लगाया था जिसके लिए पाक उच्चायोग ने मदद की थी। प्रदर्शन के दौरान पाकिस्तानी राजनयिक ने उच्चायोग की बालकनी से गला काटने की धमकी देने का इशारा किया था।
.......
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।