Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीIndia and Japan Discuss Strategic Defense Collaboration at 2 2 Ministerial Meeting

भारत-जापान ने रक्षा सहयोग की समीक्षा की

नई दिल्ली में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू ने द्विपक्षीय बैठक की। उन्होंने रक्षा सहयोग को बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की और मेक इन इंडिया व सह-उत्पादन पर बल दिया।...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2024 05:24 PM
share Share

नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और जापान के रक्षा मंत्री किहारा मिनोरू ने भारत-जापान टू प्लस टू मंत्रिस्तरीय वार्ता के मौके पर द्विपक्षीय बैठक की। बैठक के दौरान, रक्षा मंत्रियों ने मौजूदा रक्षा सहयोग गतिविधियों की समीक्षा की और आगे सहयोग बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों मंत्रियों ने भारत-जापान विशेष रणनीतिक और वैश्विक साझेदारी के रक्षा और सुरक्षा आधारों की समीक्षा की। मंत्रियों ने दोनों देशों के बीच रक्षा अभ्यासों और आदान-प्रदान की बढ़ती विविधता का स्वागत किया। उन्होंने महत्वपूर्ण और उभरते प्रौद्योगिकी डोमेन में सहयोग बढ़ाने के साथ-साथ रक्षा उपकरण और तकनीकी सहयोग के क्षेत्र में दायरे को और व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्धता व्यक्त की। दोनों मंत्रियों ने मेक इन इंडिया पर ध्यान केंद्रित करने और सह-उत्पादन एवं सह-विकास में साझेदारी को और बढ़ाने के साथ भारत और जापान के बीच औद्योगिक सहयोग के अवसरों पर चर्चा की।

रक्षा मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि भारत ने स्वतंत्रता के 100 वर्ष पूरे होने पर 2047 में प्रवेश करने पर ‘विकसित भारत का एक दृष्टिकोण निर्धारित किया है। उन्होंने कहा कि घरेलू रक्षा क्षमताओं का निर्माण इस दृष्टिकोण का एक अभिन्न हिस्सा है, उन्होंने कहा कि जापान के साथ रक्षा प्रौद्योगिकियों और उद्योग में साझेदारी इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए महत्वपूर्ण होगी। दोनों मंत्रियों ने 2047 में भारत के उद्देश्यों को प्राप्त करने हेतु इस साझेदारी के लिए एक दृष्टिकोण तैयार करने की प्रतिबद्धता जताई।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें