Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीHead Constable Attempts Suicide with Service Pistol in Paharganj Police Station Admitted to RML Hospital

हेडकांस्टेबल ने गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की

नई दिल्ली के पहाड़गंज थाने में हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मारकर आत्महत्या की कोशिश की। उन्हें आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत गंभीर है। सुरेंद्र...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 30 Aug 2024 01:54 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। पहाड़गंज थाने में हेडकांस्टेबल सुरेंद्र कुमार ने सर्विस पिस्टल से गोली मारकर खुदकुशी की कोशिश की। यह घटना शुक्रवार दोपहर की है। फिलहाल उसको आरएमएल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जानकारी के अनुसार, मूलरूप से रेवाड़ी निवासी सुरेंद्र कुमार शुक्रवार को थाने की दूसरी मंजिल पर मौजूद में बैरक में बैठे थे। इसी दौरान उन्होंने सर्विस पिस्टल से सिर में गोली मार ली। थाने में धमाके की आवाज से हड़कंप मचा गया। जब लोग बैरक में गए तो सुरेंद्र को खून से लथपथ पड़ा पाया। उसके पास सर्विस पिस्टल पड़ी थी। फिर घायल को तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां हालत गंभीर बनी हुई है। बताया जाता है कि सुरेंद्र पर काफी कर्ज है, जिसकी वजह से वह परेशान चल रहे थे। फिलहाल घटना के विषय में रेवाड़ी में रहने वाले परिजनों को सूचना दे दी गई है। डीसीपी एम हर्षवर्धन ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है, जिसके आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें