Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीFormer Mumbai Police Commissioner Sanjay Pandey Joins Congress Ahead of Maharashtra Elections

मुंबई के पूर्व पुलिस प्रमुख संजय पांडे कांग्रेस में शामिल

मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे, जो 2022 में एनएसई को-लोकेशन मामले में गिरफ्तार हुए थे, ने महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्होंने कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीThu, 19 Sep 2024 03:12 PM
share Share

मुंबई, एजेंसी। एनएसई को-लोकेशन मामले में 2022 में गिरफ्तार किए गए मुंबई के पूर्व पुलिस आयुक्त संजय पांडे गुरुवार को महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस में शामिल हो गए। उन्हें कांग्रेस की मुंबई इकाई की प्रमुख और लोकसभा सदस्य वर्षा गायकवाड़ ने पार्टी की सदस्यता दिलाई। खुद को धर्मनिरपेक्ष विचारधारा वाला बताते हुए सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी ने कहा कि कांग्रेस के अलावा कोई अन्य दल इस विचारधारा का पालन नहीं करता है। पांडे ने कुछ समय के लिए महाराष्ट्र के कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्य किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें