Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीDelhi Metro Sets New Record with 72 38 Lakh Passengers in a Single Day

मेट्रो में रिकॉर्ड 72.38 लाख यात्रियों ने सफर किया

- दिल्ली मेट्रो के मुताबिक, 13 अगस्त को मेट्रो इतिहास में एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों ने किया सफर, 13 फरवरी 2024 का पिछला रिकार्ड तोड़ा

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 14 Aug 2024 03:01 PM
share Share

नई दिल्ली, प्रमुख संवाददाता। दिल्ली मेट्रो ने एक दिन में सबसे अधिक यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचाने का नया रिकार्ड बनाया है। मेट्रो में बीते 13 अगस्त को एक दिन में 72.38 लाख यात्रियों ने सफर करके नया रिकार्ड बनाया है। मेट्रो ने अपने ही छह महीने पहले 13 फरवरी 2024 को बनाए गए अपने 72.09 लाख यात्रियों को सफर कराने का रिकार्ड तोड़ दिया है। मेट्रो प्रबंधन ने कहा कि हमने लोगों को भरोसे को कायम रखा है, बिना रूके लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचाया है। मेट्रो में यात्रियों की संख्या बढ़ने का बड़ा कारण दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाई गई पाबंदियां और त्यौहारों के सीजन को बताया जा रहा है। दिल्ली में बीते कुछ दिनों से हो रही बारिश व स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर रिहर्सल के चलते कई तरह की पाबंदियां है। जिसके चलते लोग अपने निजी वाहन को छोड़कर मेट्रो में सफर कर रहे है। 13 अगस्त को भी दिल्ली में स्वतंत्रता दिवस को लेकर फुल ड्रेस रिहर्सल था, जिसके चलते कई सड़कों पर पाबंदियां थी, उसके चलते भी लोगों ने मेट्रो की तरफ रूख किया।

बताते चले कि दिल्ली में 12 अगस्त को भी 71.07 लाख से अधिक लोगों ने सफर किया था। 13 अगस्त यात्रियों ने मेट्रो में सफर करके नया रिकार्ड ही बना दिया। इससे पहले पिछला रिकार्ड 13 फरवरी 2024 को बना था, उस दिन 71.09 लाख यात्रियों ने सफर किया था। मेट्रो ने यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशनों पर लोगों को दिक्कत ना हो उनके प्रवेश गेट व सुरक्षा जांच के लिए सुरक्षाकर्मियों की संख्या भी बढ़ा दी है। स्वतंत्रता दिवस पर भी मेट्रो का परिचालन सामान्य दिनों की तरह होगा। मेट्रो का परिचालन सुबह 4 बजे से शुरू होगा।

---

कब-कब रिकार्ड तोड़ यात्रियों ने किया सफर

13 अगस्त 2024 72,38,271

13 फरवरी 2024 71,09,938

12 अगस्त 2024 71,07,642

4 सितंबर 2023 71,04,338

12 फरवरी 2024 70,88,202

---

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें