Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBollywood Stars Deepika Padukone and Ranveer Singh Welcome Baby Girl

दीपिका-रणवीर सिंह के घर आई नन्हीं परी

शब्दःःः 144 नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 8 Sep 2024 11:11 AM
share Share

नई दिल्ली, एजेंसी। बॉलीवुड के मशहूर दंपति दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह रविवार को एक बेटी के माता-पिता बन गए। उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक संयुक्त पोस्ट में अपने पहले बच्चे के आगमन का समाचार प्रशंसकों के साथ साझा किया । इस पोस्ट में कहा गया, स्वागत है बेबी गर्ल। आठ सितंबर 2024। दीपिका को एक दिन पहले ही मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 38 वर्षीय दीपिका और 39 साल के रणवीर ने शुक्रवार को गणेश चतुर्थी की पूर्व संध्या पर सिद्धिविनायक मंदिर में पूजा-अर्चना की थी।

‘राम-लीला, ‘बाजीराव मस्तानी और ‘83 जैसी फिल्मों में एक साथ अभिनय कर दोनों ने इटली के लेक कोमो में 2018 में शादी की थी। उन्होंने दीपिका के गर्भवती होने के बारे में फरवरी में घोषणा की थी। दीपिका और रणवीर अब रोहित शेट्टी के निर्देशन वाली ‘सिंघम अगेन में विशेष भूमिका में दिखाई देंगे।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें