Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़नई दिल्लीBJP Criticizes Mamata Banerjee Government on Women s Safety in West Bengal

पश्चिम बंगाल सरकार महिलाओं को सुरक्षा देने में विफल रही: श्रीनिवासन

जम्मू में भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंथी श्रीनिवासन ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल होने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर...

Newswrap हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 25 Aug 2024 12:25 PM
share Share

जम्मू, एजेंसी। भाजपा महिला मोर्चा की राष्ट्रीय अध्यक्ष वंथी श्रीनिवासन ने रविवार को पश्चिम बंगाल में ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली तृणमूल कांग्रेस सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने में विफल रही और उसे इसकी कीमत चुकानी पड़ेगी। जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनावों से पूर्व पार्टी की महिला विंग की नेताओं से मिलने पहुंचीं श्रीनिवासन ने कहा कि एक डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या ने समाज को हिलाकर रख दिया है। महिलाएं पीड़िता के लिए न्याय मांगने के लिए हजारों की संख्या में मार्च कर रही हैं। उन्होंने कहा, यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि राज्य सरकार महिलाओं की सुरक्षा के महत्व को नहीं समझ रही है। यह पहली बार नहीं हुआ है, बल्कि 2011 के बाद से राज्य में ऐसी सैकड़ों घटनाएं हुई हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें