भारत स्थापित कर रहा वैश्विक मानक : हिमंत
असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने भारत और पाकिस्तान की आर्थिक स्थिति की तुलना की। उन्होंने कहा कि भारत 4.19 ट्रिलियन अमेरिकी डॉलर के जीडीपी के साथ दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है,...

गुवाहाटी, एजेंसी। असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्व सरमा ने विभिन्न आर्थिक मापदंडों पर भारत-पाकिस्तान की तुलना करते हुए कहा कि भारत वैश्विक मानक स्थापित करके आगे बढ़ रहा है, लेकिन पाकिस्तान लगातार संकटों से जूझ रहा है। सरमा ने शनिवार रात ‘एक्स पर पोस्ट कर कहा कि भारत वर्तमान में दुनिया के सबसे गतिशील और दूरदर्शी देशों में से एक है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान बार-बार संकटों से जूझ रहा है और उसका प्रभाव भी दुनिया में खत्म होता रहा है, जबकि भारत विकास, प्रौद्योगिकी और आत्मनिर्भरता में वैश्विक मानक स्थापित करते हुए आगे बढ़ रहा है। सरमा ने कहा कि भारत का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वर्तमान में 4.19 हजार अरब अमेरिकी डॉलर है जिससे भारत दुनिया की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बना है, जबकि पाकिस्तान की जीडीपी केवल 357 अरब अमेरिकी डॉलर है जो महाराष्ट्र जैसे एक राज्य के योगदान से भी कम है।
उन्होंने कहा कि रेलवे से लेकर रॉकेट प्रक्षेपण तक भारत भविष्य के लिए निर्माण कर रहा है। रिकॉर्ड 688.13 अरब अमेरिकी डॉलर विदेशी मुद्रा भंडार के साथ भारत सबसे मजबूत वित्तीय स्थिति में है। मुख्यमंत्री ने दावा किया कि पाकिस्तान की बात करें तो विदेशी मुद्रा भंडार लगभग 15.66 अरब अमेरिकी डॉलर है। पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में दो और गिरफ्तार मुख्यमंत्री ने बताया कि पहलगाम हमले के बाद भारत की धरती पर पाकिस्तान का समर्थन करने के आरोप में दो और लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इसके साथ ही इस मामले में अब तक असम में गिरफ्तार किए गए लोगों की कुल संख्या 39 हो गई है। सरमा ने बताया कि होजाई और दक्षिण सलमारा-मनकाचर जिलों से दोनों को गिरफ्तार किया गया है।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।