Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गुड़गांवSanitation Workers Protest in Sohna Demand Fulfillment of Long-Pending Grievances

मांगो को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मचारियों ने किया विरोध प्रदर्शन

सोहना, संवाददाता। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सड़क पर उरते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मच

Newswrap हिन्दुस्तान, गुड़गांवMon, 12 Aug 2024 05:48 PM
share Share

सोहना। अपनी मांगों को लेकर नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने सड़क पर उरते हुए प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए विरोध प्रदर्शन किया। कर्मचारी प्रदेश की भाजपा सरकार पर कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करने का आरोप लगाया है। सोमवार को नगर परिषद के सफाई कर्मियों ने दोपहर के समय परिषद कार्यालय में एकजुट हुए। यूनिट प्रधान विक्रम की अध्यक्षता में कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर बाजार में रैली निकालने और नारेबाजी करने का सर्वसम्मति से फैसला लिया। यूनिट प्रधान विक्रम ने कहा कि प्रदेश स्तर पर पालिकाओं के कर्मचारी अपनी मांगों को पूरा कराने के लिए राज्य की भाजपा सरकार से पिछले 10 वर्ष से पूरा करने की मांग करते आ रहे है, लेकिन प्रदेश सरकार ने उनकी मांगों को पूरा नहीं किया। हमेशा कर्मचारियों को मांगों को पूरा करने का प्रदेश स्तर पर होने वाली यूनियन की बैठकों में आश्वासन का झूंझना ही पकड़ाया है। संबंधित विभाग के प्रदेश सरकार में मंत्री और मुख्यमंत्री ने हमेशा ही पूरा करने का भरोसा दिलाते रहे है, लेकिन कर्मचारियों के हित में कोई कार्य नहीं किया है। कच्चे कर्मचारियों का पक्का करना, कर्मचारियों को ठेकादारी प्रथा से बाहर निकालना, कर्मचारियों की बंद की गई 2006 के बाद पेंशन को लागू करना, पंजाब के समान वेतन आयोग लागू करना, मृतक कर्मचारियों के परिजनो को पक्की नौकरी देना आदि मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। ऐसे सरकार को आने वाले विधानसभा चुनाव में यूनियन सबक सिखाने की योजना बना रही है। कर्मचारियों ने शहर के बाजारों में उतरते हुए विरोध प्रदर्शन किया और रैली निकाली।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें