Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गाज़ियाबादViolent Clash Between Neighbors Over Stray Dog Feeding in Modinagar

कुत्ते को रोटी खिलाने को लेकर दो महिलाएं भिड़ीं

मोदीनगर के संतपुरा कॉलोनी में दीपमाला गुप्ता और बबीता चौधरी के बीच एक लावारिस कुत्ते को लेकर विवाद हो गया। दीपमाला ने कुत्ते को डंडा मारा, जिसके बाद दोनों महिलाओं में झगड़ा हुआ। इस झगड़े में दोनों...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादTue, 10 Sep 2024 12:13 PM
share Share

मोदीनगर। संतपुरा कॉलोनी में दीपमाला गुप्ता और बबीता चौधरी का मकान आसपास है। मंगलवार सुबह बबीता लावारिस कुत्ते को रोटी खिला रही थीं। इसी बीच दीपमाला ने कुत्ते को डंडा मार दिया। इस पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद दोनों के बीच लाठी-डंडे चल गए। इसमें दोनों महिलाएं घायल हो गईं। बबीता को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे के खिलाफ थाने में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें