Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गाज़ियाबादExperts Urge Improved Drainage in Ghaziabad Underpasses to Prevent Flooding

अंडरपास का निर्माण करते समय जल निकासी का उचित इंतजाम किया जाए

गाजियाबाद में अंडरपास के निर्माण के दौरान जल निकासी की व्यवस्था पर ध्यान देने की आवश्यकता है। विशेषज्ञों का कहना है कि बारिश के दौरान पानी भरने पर पंपों की संख्या बढ़ाई जानी चाहिए। इससे वाहन डूबने और...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 16 Sep 2024 02:52 PM
share Share

गाजियाबाद। अंडरपास का निर्माण करते समय जल निकासी का उचित इंतजाम करना चाहिए। ज्यादा जल भरने पर पंप की संख्या बढ़ाई जाए ताकि पानी निकालकर हादसा होने से रोका जा सके। विशेषज्ञों का कहना है कि सभी अंडरपास का समय-समय पर सुरक्षा ऑडिट किया जाए। साथ ही मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए। बारिश से शहर के अंडरपास पानी से लबालब हो जाते हैं। जल निकासी का इंतजाम नहीं होने पर पानी चार से पांच फीट तक भर जाता है। इससे लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है। ऐसे में वाहनों के डूबने का खतरा बढ़ जाता है। यही नहीं, पानी में वाहन बंद हो जाते हैं। वाहनों को धक्का देकर बाहर निकाला जाता है। इस तरह की समस्या हर साल हो रही है। लेकिन संबंधित विभाग ध्यान नहीं दे रहे। इस संबंध में हिन्दुस्तान ने विशेषज्ञों और रिटायर्ड इंजीनियर से बात की ताकि समस्या का समाधान निकाला जा सके।

पानी भरने पर अंडरपास की निगरानी के लिए टीम लगाई

वसुंधरा निवासी आवास-विकास परिषद से रिटायर्ड एक्सईएन एमबी कौशिक ने बताया कि बारिश के दिनों में अंडरपास में पानी भर जाता है। जल निकासी के पर्याप्त इंतजाम किए जाए। बारिश होते ही निगरानी के लिए टीम लगाई जाए। लगातार बारिश होने पर जल निकासी के लिए पंपों की संख्या बढ़ाई जाए। इस बात का हमेशा ध्यान रखे कि मिट्टी भरने से पाइप बंद न हो जाए। बारिश का सीजन खत्म होने के बाद भी पाइपों पर ध्यान नहीं दिया जाता। इस कारण बारिश के दिनों में जल निकासी नहीं हो पाती। इससे वाहन चालकों को परेशानी उठानी पड़ती है।अंडरपास का निर्माण करते वक्त ही जल निकासी के इंतजाम के साथ प्रकाश व्यवस्था भी कराई जाए।

हर अंडरपास पर चेतावनी वाले बोर्ड लगाए जाए

चिरंजीव विहार निवासी लोक निर्माण विभाग से रिटायर्ड इंजीनियर सीपी सिंह तेवतिया ने बताया अंडरपास पर जल निकासी के लिए पंप लगाए जाए। अंडरपास पर चेतावनी वाले बोर्ड जरूर लगाए जाए ताकि वाहन चालकों को पता चल सके कि पानी कितने फीट पर पहुंच गया है।लेवल का निशान होना चाहिए। ज्यादा बारिश होने पर पुलिस को अंडरपास बंद कर देने चाहिए ताकि वाहन चालक न जा सके।इस तरह की सावधानी बरतने से हादसों को रोका जा सकता है। इसके अलावा समय-समय पर मरम्मत कराई जाए। इस बात का ध्यान रखा जाए कि अंडरपास में हमेशा पानी न भरा रहे। इससे अंडरपास की बुनियाद कमजोर हो जाती है।

अंडरपास में डूबने से एक युवक की मौत हुई थी

गौशाला अंडरपास में करीब तीन साल पहले कई फीट पानी भर गया था। इसमें डूबने से एक युवक की मौत हो गई थी। मरने वाले की पहचान नहीं हो सकी थी। स्थानीय लोगों ने उस समय पुलिस को बताया था युवक गौशाला फाटक के पास रहता था। उसके बारे में ज्यादा जानकारी नहीं लगी थी। मरने वाले के परिजनों ने पुलिस या प्रशासन से भी कोई संपर्क नहीं साधा था।

पंप लगाकर जल निकासी कराई जा रही है : नगर आयुक्त

नगर आयुक्त विक्रमादित्य सिंह मलिक ने बताया कि पंप लगाकर जल निकासी कराई जाती है। गौशाला अंडरपास पर पहले हर बारिश में कई फीट तक पानी भर जाता था। लेकिन वहां अब बारिश के दिनों में जलभराव नहीं होता। इसी तरह हिंडन रिवर मेट्रो स्टेशन अंडरपास पर भी पंप लगाकर जल निकासी कराई जा रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें