Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़गाज़ियाबादBJP Nominates Five Councilors for Ghaziabad Municipal Corporation Elections

भाजपा ने कार्यकारिणी चुनाव के लिए पांच पार्षदों के नाम घोषित किए

गाजियाबाद नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा ने पांच पार्षदों के नाम घोषित किए हैं। इनमें पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा शामिल हैं। चुनाव मंगलवार को सुबह 11 बजे होंगे। भाजपा ने कार्यकारिणी के छह...

Newswrap हिन्दुस्तान, गाज़ियाबादMon, 16 Sep 2024 12:02 PM
share Share

गाजियाबाद। नगर निगम कार्यकारिणी चुनाव के लिए भाजपा ने सोमवार को पांच पार्षदों के नाम घोषित कर दिए। कार्यकारिणी के पूर्व उपाध्यक्ष राजीव शर्मा को भी इस बार पार्टी ने प्रत्याशी बनाया है। वहीं, विपक्ष भी चुनाव की तैयारी में जुटा है। छह सदस्यों के लिए चुनाव होगा। नगर निगम मुख्यालय में मंगलवार सुबह 11 बजे चुनाव शुरू होगा। भाजपा ने पार्षद राजीव शर्मा, अमित त्यागी, नीरज गोयल, नरेश भाटी और पूनम सिंह को कार्यकारिणी सदस्य के लिए प्रत्याशी बनाया है। कार्यकारिणी के 12 में से छह सदस्यों का कार्यकाल पूरा हो गया था। ऐसे में रिक्त छह पदों के लिए चुनाव होगा। महापौर सुनीता दयाल ने बताया कि पूर्व में भाजपा ने चार सदस्यों के नाम घोषित किए थे। इस बार पांच पार्षदों को उतारा है। उन्होंने बताया कि सदन में पूर्ण बहुमत है। ऐसे में कार्यकारिणी में अधिक सदस्य पार्टी के चुने जाए, इसलिए भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव शर्मा ने पांच पार्षदों को चुनावी मैदान में उतारा है। मुख्य सचेतक पार्षद दल अमित त्यागी ने चुनाव के लिए सभी पार्षदों को व्हिप जारी किया है। सभी को पार्टी के निर्देश पर प्रत्याशी पैनल पक्ष में मतदान करने के लिए व्हिप जारी किया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें