Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़फरीदाबादIndependent Candidate Sharda Rathore Raises 200 Crore Scam Allegations in Haryana Elections

उम्मीदवार एक-दूसरे पर लगा रहे आरोप

निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर ने बल्लभगढ़ विधानसभा चुनाव प्रचार में 200 करोड़ के घोटाले का मुद्दा उठाया। उन्होंने भाजपा पर आरोप लगाया कि उनके शासन में और भी घोटाले हुए हैं। भाजपा उम्मीदवार मूलचंद...

Newswrap हिन्दुस्तान, फरीदाबादThu, 19 Sep 2024 04:29 PM
share Share

- निर्दलीय प्रत्याशी शारदा राठौर ने चुनाव प्रचार में उठाया 200 करोड़ घोटाले का मुद्दा - भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने पर्ची-खर्ची से नौकरियां देने का कांगे्रस पर लगाया आरोप

- कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा उम्मीदवारो को दिला रही हैं विकास का भरोसा 

बल्लभगढ़, संवाददाता। हरियाणा विधानसभा चुनाव में मतदान के दिन नजदीक आते ही चुनाव प्रचार में भी तेजी आ रही है। अपने पक्ष में माहौल बनाने के लिए उम्मीदवार एक दूसरे पर जमकर आरोप लगा रहे हैं। बल्लभगढ़ विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी कुमारी शारदा राठौर चुनाव प्रचार के  दौरान अब फरीदाबाद नगर निगम में हुए 200 करोड़ के घोटाले को जोर-शोर से उठा रहीं हैं। साथ ही वह प्रत्येक जनसभा में यह आरोप लगा रही है कि भाजपा के शासन काल में 200 करोड़ का नहीं बल्कि ज्यादा का घौटाला हुआ है। 200 करोड़ का तो खुल गया, लेकिन न जाने कितनों के तो रिकॉर्ड जला दिए गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी मूलचंद शर्मा पर आरोप लगाया कि उन्होंने क्षेत्र का नहीं अपना विकास किया है। इधर, भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार ने अपनी शासन काल में बिना पर्ची खर्ची के युवाओं को नौकरी दी, लेकिन कांग्रेस अब खुले आम बोल रही है कि 50 वोट पर नौकरी मिलेगी। यह कांग्रेस ने वोट बटोरने का नया तरीका निकाला है। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी पराग शर्मा को भी पैराशूट से उतारने का आरोप लगाया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें