Hindi Newsएनसीआर न्यूज़aap leaders reaction on exit polls of delhi assembly election say survey their govt ours

सर्वे उनका सरकार हमारी, एग्जिट पोल्स पर AAP का रिएक्शन, किसने क्या कहा?

एग्जिट पोल्स के नतीजों पर अब आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है। आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा- एग्जिट पोल्स के सर्वेक्षणों में AAP सत्ता में नहीं आती है लेकिन अंत में सरकार उसी की बनती है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 08:27 PM
share Share
Follow Us on
सर्वे उनका सरकार हमारी, एग्जिट पोल्स पर AAP का रिएक्शन, किसने क्या कहा?

दिल्ली में बुधवार को विधानसभा की सभी 70 सीटों पर वोट डाले गए। छिटपुट घटनाओं को छोड़कर मतदान शांतिपूर्ण रहा। वोटिंग खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों के एग्जिट पोल्स के नतीजे आए। इनमें सत्तारूढ़ AAP के मुकाबले भाजपा की जीत का अनुमान जताया गया है। वहीं कांग्रेस को कोई खास बढ़त नहीं मिलने का अनुमान है। एग्जिट पोल्स के नतीजों पर अब आम आदमी पार्टी का बयान सामने आया है।

आम आदमी पार्टी के नेता अनुराग ढांडा ने कहा- मुझे नहीं लगता कि सारे सर्वे उलट हैं। यदि आप ऐतिहासिक रूप से देखें तो एग्जिट पोल्स के सर्वेक्षणों में AAP सत्ता में नहीं आती है लेकिन अंत में सरकार उसी की बनती है। इसलिए एग्जिट पोल्स उनके सरकार हमारी, सर्वे उनके सरकार हमारी। हम मतदान प्रतिशत से उत्साहित हैं जो 2015 के 67 फीसदी के करीब है।

अनुराग ढांडा ने कहा- साल 2013 में कहा गया था कि आम आदमी पार्टी की आठ सीटें आ रही हैं लेकिन काउंटिंग में 28 सीटें आई थीं। 2015 में कहा गया था कि AAP की 40-45 सीटें आएंगी लेकिन हमारी 67 सीटें आई थीं। इसके बाद 2020 में कहा गया कि इनकी 40 सीटें आएंगी लेकिन हमारी 62 सीटें आई थीं। इस बार भी जितने सर्वे दिखा रहे हैं उनमें 20-25 सीटें जोड़ लीजिएगा।

अनुराग ढांडा ने कहा- इस बार का भी यही रूझान है। अभी तक देखने में आ रहा है कि महिलाओं ने बंपर मतदान किया है। महिलाओं ने हमारे फेवर में 1:2 के रेशियो में वोट डाला है। पूरी दिल्ली में जबर्दस्त वोटिंग हुई है। इस बार वोटिंग परसेंटेज साल 2015 के लेवल 67 परसेंट पर जाने वाली है। हम पॉजिटिव हैं। एग्जिट पोल्स से कुछ नहीं होता इक्जैक्ट पोल का इंतजार करिए।

एग्जिट पोल पर आप प्रवक्ता प्रियंका कक्कड़ ने कहा- एग्जिट पोल्स हमेशा से ही AAP के लिए गलत साबित हुए हैं। हमने हमेशा स्पष्ट बहुमत के साथ सरकार बनाई है। इस बार भी कुछ अलग नहीं होगा। कुछ एग्जिट पोल्स हमें जीतते हुए दिखा रहे हैं लेकिन मैं सभी से कहना चाहूंगी कि 8 फरवरी का इंतजार करें। अरविंद केजरीवाल भारी बहुमत के साथ सरकार बनाएंगे।

एग्जिट पोल्स पर आप नेता रीना गुप्ता ने कहा- यह दिल्ली का चौथा चुनाव है जिसमें मैंने हिस्सा लिया है। आप पिछली बार के पोल्स भी देख सकते हैं चाहे वह 2013 हो, 2015 हो। एग्जिट पोल्स हमेशा आप को कम सीटें दिलाते हैं। जब वास्तविक परिणाम आएंगे, तो आप को बंपर सीटें मिलेंगी। अरविंद केजरीवाल को ऐतिहासिक सीटें मिलने जा रही हैं। चौथी बार दिल्ली के लोग अरविंद केजरीवाल को अपना सीएम बनाएंगे।

ये भी पढ़ें:एक भी एग्जिट पोल में केजरीवाल के लिए खुशी नहीं, 7 सर्वे की भविष्यवाणी- आ रही BJP
ये भी पढ़ें:दिल्ली में BJP-AAP में कांटे का मुकाबला, MATRIZE के एग्जिट पोल में कौन आगे
ये भी पढ़ें:दिल्ली में BJP की सरकार, पीपुल्स पल्स और कोडमो के एग्जिट पोल में कितनी सीटें?
ये भी पढ़ें:कांग्रेस सीटों से कंगाल, दिल्ली हार रहे हैं केजरीवाल; इस एग्जिट पोल में जीती BJP

एग्जिट पोल्स पर AAP उम्मीदवार सौरभ भारद्वाज ने कहा- हमने दिल्ली के 3 चुनाव लड़े और यह चौथा विधानसभा चुनाव है जो लड़ रहे हैं। 2013, 2015 के एग्जिट पोल्स में दिखाया गया था कि हम हारेंगे और 2020 में एग्जिट पोल में दिखाया गया कि हमें कम नंबर मिलेंगे। उसी तरह 2025 में भी दिखाया जा रहा है कि हमें कम सीटें मिलेंगी। भाजपा हमेशा आम लोगों की आवाज को दबाती है। आप का वोट शेयर हमेशा एग्जिट पोल्स में दिखाए गए वोट से ज्यादा होता है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें