कांग्रेस सीटों से कंगाल, दिल्ली हार रहे हैं केजरीवाल; इस एग्जिट पोल में जीती BJP
- P Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा की झोली में 39 से 49 सीटें आ सकती हैं। इस लिहाज से पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है।

दिल्ली में लंबे समय के बाद भारतीय जनता पार्टी की वापसी होती नजर आ रही है। वहीं, सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी बहुमत के आंकड़े से नीचे खिसक रही है। P Marq के एग्जिट पोल में ऐसे संकेत मिल रहे हैं। इसके अलावा भी अधिकांश एग्जिट पोल केंद्र शासित प्रदेश में भाजपा की सरकार बनने का अनुमान जता रहे हैं। दिल्ली में कुल 70 विधानसभा सीटें हैं।
P Marq के एग्जिट पोल के अनुसार, दिल्ली में आप को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, भाजपा की झोली में 39 से 49 सीटें आ सकती हैं। इस लिहाज से पार्टी अपने दम पर बहुमत हासिल करती नजर आ रही है। जबकि, लंबे समय तक दिल्ली के सिंहासन पर विराजमान रही कांग्रेस के लिए यह चुनाव भी अच्छे संकेत नहीं दे रहे हैं। एग्जिट पोल में कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिलती दिख रही है।
खास बात है कि अधिकांश एग्जिट पोल राज्य में भाजपा की वापसी के संकेत दे रहे हैं। एक ओर जहां चाणक्य स्ट्रेटेजी ने आप को 25 से 28 सीटें दी हैं और भाजपा के 39 से 44 सीटें दी हैं। जेवीसी का अनुमान है कि आप को 22 से 31 सीटें मिल सकती हैं। जबकि, भाजपा 39 से 45 सीटें अपने नाम कर सकती है। मैट्रीज एग्जिट पोल के अनुसार, आप 32 से 37 सीटें हासिल कर सकती है और भाजपा के 35 से 40 सीटें मिल सकती है।