Hindi Newsएनसीआर न्यूज़delhi exit poll 2025 peoples pulse and codemo projected bjp victory

दिल्ली में इस बार BJP की सरकार, पीपुल्स पल्स और कोडमो के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?

Peoples Pulse and Codemo Exit Poll Results: दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बुधवार को वोट डाले गए। वोटिंग खत्म होने के बाद पीपुल्स पल्स और कोडमो ने एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए हैं जिनमें 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया है।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीWed, 5 Feb 2025 06:58 PM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में इस बार BJP की सरकार, पीपुल्स पल्स और कोडमो के एग्जिट पोल में किसे कितनी सीटें?

दिल्ली विधानसभा की सभी 70 सीटों पर बुधवार को वोट डाले गए। अब 8 फरवरी को मतगणना होगी। इस चुनाव में सत्तारूढ़ AAP, भाजपा और कांग्रेस के बीच त्रिकोणीय मुकाबले के आसार हैं। वोटिंग खत्म होने के बाद विभिन्न एजेंसियों की ओर से एग्जिट पोल के नतीजे जारी किए गए हैं। पीपुल्स पल्स और कोडमो ने अपने एग्जिट पोल में 27 साल बाद बीजेपी की सत्ता में वापसी का अनुमान जताया है।

पीपुल्स पल्स और कोडमो ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 51-60 सीटों के साथ जीत मिलने का अनुमान लगाया है। आम आदमी पार्टी की बुरी तरह हार हो सकती है। आम आदमी पार्टी इन चुनावों में 20 सीटों से नीचे खिसक सकती है। वहीं कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिलने का अनुमान है।

पी-मार्क के एग्जिट पोल में भी भाजपा को जीतने का अनुमान जताया गया है। भाजपा इन चुनावों में 39 से 49 सीटों के साथ आसानी से जीत दर्ज कर सकती है। वहीं आम आदमी पार्टी (आप) को 21 से 31 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0 से 1 सीट मिल सकती है।

मैट्रिज ने अपने एग्जिट पोल ने भाजपा और आप के बीच कड़ी टक्कर का अनुमान लगाया है। मैट्रिज ने अपने एग्जिट पोल में भाजपा को 35 से 40 सीटें मिलने का अनुमान जताया है। वहीं आम आदमी पार्टी के खाते में 32 से 37 सीटें मिल सकती हैं। कांग्रेस को 0 से 1 एक सीट से संतोष करना पड़ सकता है।

चाणक्य स्ट्रैटेजीज ने भी अपने एग्जिट पोल में बीजेपी की सरकार बनने का अनुमान जताया है। भाजपा को 39 से 44 सीटें मिलने का अनुमान है जबकि AAP को 25 से 28 सीटों तक सीमित रहने का अनुमान है। कांग्रेस को ​​2 से 3 सीटें मिल सकती हैं। साल 2020 के एग्जिट पोल्स में आम आदमी पार्टी की सरकार बनने की बात कही गई थी। हालांकि अलग-अलग एक्जिट पोल्स में सीटों का अंतर था। चुनाव नतीजे में आप ने जीत दर्ज की थी।

अगला लेखऐप पर पढ़ें