Notification Icon
Hindi Newsएनसीआर न्यूज़AAP a money making company all servants except Kejriwal Congress leader

AAP पैसा बनाने की कंपनी, केजरीवाल को छोड़कर सब 'नौकर': कांग्रेस नेता

कांग्रेसी नेता ने आप सरकार पर तीखा हमला किया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी को कंपनी बताते हुए कहा कि इसमें केजरीवाल के अलावा बाकी सभी नौकर हैं।

Ratan Gupta लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीMon, 16 Sep 2024 08:21 AM
share Share

आम आदमी पार्टी के नेता और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने जबसे इस्तीफा की घोषणा की है तबसे राजनीतिक पार्टियों के लगातार बयान आ रहे हैं। कांग्रेस के नेता ने केजरीवाल समेत पूरी पार्टी को इस चल रहे घटनाक्रम पर जमकर फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि आप पैसा बनाने वाली कंपनी है यहां अरविंद केजरीवाल को छोड़कर बाकी सभी नौकर हैं। पढ़िए उन्होंने और क्या क्या कहा...

केजरीवाल के अलावा बाकी घर के नौकर

कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित ने दिल्ली की राजनीति में हो रही उथल-पुथल पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सामान्य रूप से किसी राजनीतिक दल में मुख्यमंत्री बदलते हैं तो एक राजनीतिक निर्णय लिया जाता है। पार्टी में बाकी बड़े नेता कौन हैं, लोगों पर उनका क्या असर हो सकता है, वोट पर क्या असर हो सकता है, जनता समुदाय में क्या असर हो सकता है, सरकार को कैसे चलाएंगे। मगर आम आदमी पार्टी में केजरीवाल हैं, बाकी माफ करिएगा किसी को बुरा लगे ना लगे बाकी घर के नौकर हैं।

इस तरह के व्यक्ति को चुनेगी आप

संदीप बोले कि यहां नौकर के अलावा किसी की कोई जगह नहीं है। तो इन्हें अपने नौकरों में चुनना है। देखो मैं नौकर सम्मान के हिसाब से नहीं कह रहा, क्योंकि जो भी काम करता है उसका सम्मान होता है। ये लोगों को बिल्कुल दुसरे तरीके से ट्रीट करते हैं। तो अब कौन ऐसा व्यक्ति आएगा जो फाइलें दबा कर रखे। सूचनाएं बाहर ना जाने दे। जो पार्टी लोग कमा रही है, उसको सतत चलाता रहे।

सत्ता नहीं बिजनेस कंपनी के शेयर का हस्तांतरण

उन्होंने बताया कि ये सत्ता का हस्तांतरण नहीं है। ये बिजनेस कंपनी के शेयर का हस्तांतरण है। आम आदमी पार्टी बिजनेस की कंपनी है, पैसा बनाने की कंपनी है और कछ नहीं है। इसलिए पार्टी में सत्ता को चलाने का आप हस्तांतरण करते हैं मगर यहां शेयर का हस्तांतरण हो रहा है। ये लोग चाहते हैं कि शेयर नाम में तो मेरे रहें, लेकिन रजिस्ट्री किसी और के नाम हो जाए। इसलिए ये लोग ऐसा व्यक्ति चुनेंगे जो रजिस्ट्री भले अपने नाम कर ले, लेकिन धन संपत्ति इनके नाम पर चलाए।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें