Hindi Newsएनसीआर न्यूज़10 mcd councillors win delhi assembly election who won from which seat

दिल्ली में इन 10 पार्षदों ने भी लहराया जीत का परचम, कौन कहां से जीता चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे के आने के बाद इसका असर निगम की सत्ता पर भी पड़ेगा। भाजपा के 11 पार्षदों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें से सात पार्षदों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा के दो मनोनीत पार्षदों ने भी चुनाव लड़ा था, जिसमें से एक पार्षद ने चुनाव जीता।

Praveen Sharma लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्ली। राहुल मानवSun, 9 Feb 2025 06:18 AM
share Share
Follow Us on
दिल्ली में इन 10 पार्षदों ने भी लहराया जीत का परचम, कौन कहां से जीता चुनाव

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे के आने के बाद इसका असर निगम की सत्ता पर भी पड़ेगा। भाजपा के 11 पार्षदों ने विधानसभा चुनाव लड़ा था। इसमें से सात पार्षदों ने विधानसभा चुनाव में जीत दर्ज की है। भाजपा के दो मनोनीत पार्षदों ने भी चुनाव लड़ा था, जिसमें से एक पार्षद ने चुनाव जीता। इसके साथ ही, आम आदमी पार्टी के छह पार्षदों ने चुनाव लड़ा था। इसमें से तीन पार्षद विधानसभा चुनाव जीते हैं।

ये भी पढ़ें:'सिसोदिया की हार पर मेरी पत्नी रो पड़ीं'; AAP के हाल पर क्या बोले कुमार विश्वास

दिल्ली नगर निगम में 250 वार्डों में से भाजपा के 113 पार्षद हो गए हैं। इससे पहले भाजपा के 120 पार्षद थे। इसके अतिरिक्त आम आदमी पार्टी के अब 119 पार्षद हो चुके हैं। इससे पहले ‘आप’ के 122 पार्षद थे। कांग्रेस के सात पार्षद सदन में मौजूद हैं। विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद अब 11 पार्षदों की सीटें खाली हो गई हैं। इन सभी पर आगामी समय में पार्षदों के उपचुनाव होंगे। साथ ही कमलजीत सहरावत के सांसद बनने के बाद द्वारका बी वार्ड में भी उपचुनाव होने हैं।

ये भी पढ़ें:दिल्ली में भगवा लहर के बीच चमके AAP के 22 चेहरे; कहां से कौन जीता

 

इन स्थानों से जीता चुनाव : भाजपा के मुंडका से पार्षद रहे गजेंद्र दराल ने मुंडका विधानसभा से, शालीमार बाग बी वार्ड से पार्षद रेखा गुप्ता ने शालीमार बाग से, नारायणा वार्ड से पार्षद रहे उमंग बजाज ने राजेंद्र नगर विधानसभा से, ग्रेटर कैलाश से पार्षद रहीं शिखा रॉय ने ग्रेटर कैलाश विधानसभा क्षेत्र से, विनोद नगर से पार्षद रहे रविंद्र सिंह नेगी ने पटपड़गंज से, अशोक विहार से पार्षद रहीं पूनम शर्मा ने वजीरपुर से और ढिचाऊं कलां से पार्षद रहीं नीलम पहलवान ने नजफगढ़ से चुनाव जीता है। इसके अलावा भाजपा के सिविल लाइंस जोन से राज कुमार भाटिया ने आदर्श नगर सीट से चुनाव जीता है।

सदन के बदल सकते हैं समीकरण

दिल्ली नगर निगम के अब 11 वार्डों में उपचुनाव होंगे। इसमें से विधानसभा चुनाव के परिणाम के बाद 10 वार्डों की सीटें खाली रह गई हैं। इससे पूर्व बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में द्वारका बी वार्ड खाली हो गया था। इस भी 11 सीटों पर उपचुनाव के बाद निगम के सदन में सत्ता के समीकरण बदलने की उम्मीद है।

अगला लेखऐप पर पढ़ें