AAP MLAs In Delhi : दिल्ली में भगवा लहर के बीच चमके AAP के 22 चेहरे; कहां से कौन जीता
दिल्ली चुनाव में 27 साल बाद एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा की बंपर जीत के बीच दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कुल 22 उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं।

दिल्ली विधानसभा चुनाव में 27 साल बाद एक बार फिर भाजपा का कमल खिल गया है। भाजपा की बंपर जीत के बीच दिल्ली की निवर्तमान मुख्यमंत्री आतिशी मार्लेना समेत आम आदमी पार्टी (आप) के कुल 22 उम्मीदवार अपनी सीट बचाने में कामयाब रहे हैं। कालकाजी सीट पर आतिशी का मुकाबला भाजपा के रमेश बिधूड़ी और कांग्रेस की अलका लांबा से था।
'आप' के मुखिया अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया जहां अपनी-अपनी सीटों से हार गए हैं, वहीं 'आप' सरकार के तीन मंत्रियों- गोपाल राय, मुकेश अहलावत और इमरान हुसैन ने जीत दर्ज की है।
अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली चुनाव में अपनी पार्टी की हार स्वीकार कर ली है। नई दिल्ली सीट पर उनके प्रतिद्वंद्वी भाजपा के प्रवेश वर्मा को जीत मिली है। पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने भी जंगपुरा में भाजपा के तरविंदर सिंह मारवाह से हार स्वीकार कर ली है।
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 में भाजपा इस बार पूर्ण बहुमत हासिल कर 27 साल बाद सत्ता में वापसी की है। चुनाव आयोग के आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा ने सभी 70 सीटों में से 48 सीटों पर जीत दर्ज की है। वहीं 22 सीटें आम आदमी पार्टी के खाते में आई हैं।
दिल्ली चुनाव में जीतने वाले AAP के विधायक
विधानसभा सीट : उम्मीदवार : जीत का अंतर
1 किराड़ी : अनिल झा : 21871
2 सुल्तानपुर माजरा : मुकेश कुमार अहलावत : 17126
3 सदर बाजार : सोम दत्त : 6307
4 चांदनी चौक : पुनरदीप सिंह साहनी : 16572
5 मटिया महल : आले मोहम्मद इकबाल : 42724
6 बल्लीमारान : इमरान हुसैन : 29823
7 करोल बाग : विशेष रवि : 7430
8 पटेल नगर : प्रवेश रत्न : 4049
9 तिलक नगर : जरनैल सिंह : 11656
10 दिल्ली कैंट : वीरेंद्र सिंह कादियान : 2029
11 देवली : प्रेम चौहान : 36680
12 अंबेडकर नगर : डाॅ. अजय दत्त : 4230
13 कालकाजी : आतिशी : 3521
14 तुगलकाबाद : सहीराम पहलवान : 14711
15 बदरपुर : रामसिंह नेताजी : 25888
16 कोंडली : कुलदीप कुमार (मोनू) : 6293
17 सीमापुरी : वीर सिंह धींगान : 10368
18 सीलमपुर : चौधरी जुबैर अहमद : 42477
19 बाबरपुर : गोपाल राय : 18994
20 गोकलपुर : सुरेंद्र कुमार : 8207
21 बुराड़ी : संजीव झा : 20601
22 ओखला : अमानतुल्लाह खान : 23639