Hindi Newsदेश न्यूज़varun gandhi plan for new party before 2024 lok sabha election mother maneka gandhi to join - India Hindi News

पहले या दूसरे नहीं, तीसरे विकल्प पर विचार कर रहे वरुण गांधी; मां मेनका भी दे सकती हैं साथ

आम चुनाव 2024 के मद्देनजर वरुण गांधी की भूमिका को लेकर कयासों का दौर जारी है। ऐसे अटकलें हैं कि अपनी पार्टी के खिलाफ विरोधी तेवर दिखा रहे वरुण गांधी कांग्रेस या फिर सपा में शामिल हो सकते हैं।

Himanshu Tiwari लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीTue, 31 Jan 2023 01:16 PM
share Share

भारतीय जनता पार्टी और सरकार के खिलाफ बागी तेवर दिखा चुके पीलीभीत के सांसद वरुण गांधी की आने वाले आम चुनाव में क्या भूमिका होगी, इसे लेकर चर्चाओं का दौर जारी है। ऐसे कयास हैं कि वरुण गांधी कांग्रेस से जुड़ जाएंगे जबकि इस बात की भी चर्चा है कि वह समाजवादी पार्टी का दामन थाम लेंगे। मगर इन सबके बीच कई रिपोर्ट्स यह दावा कर रही हैं कि वरुण गांधी अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं।

मां मेनका गांधी के साथ वरुण गांधी बना सकते हैं पार्टी

अपनी ही सरकार की नीतियों के खिलाफ वरुण गांधी के तेवर इस बात की तरफ इशारा कर रहे हैं कि वह लोकसभा चुनाव 2024 के लिए बीजेपी का साथ छोड़ देंगे। रिपोर्ट्स की मानें तो वरुण गांधी कांग्रेस और समाजवादी पार्टी से इतर अपनी अलग पार्टी बना सकते हैं। इस पार्टी में उनके साथ उनकी मां मेनका गांधी भी आ सकती हैं। 

वरुण के कांग्रेस में जाने की भी हैं संभावनाएं

आने वाले चुनाव को लेकर वरुण गांधी के सामने विकल्प खुले हुए हैं। पहला विकल्प यह है कि वह कांग्रेस पार्टी को फिर से ज्वाइन कर लें। हालांकि, उनके विचार राहुल गांधी से अलग हैं। मगर प्रियंका गांधी, वरुण गांधी को मनाने की कोशिश कर सकती हैं। राजनीति के इतर वरुण और प्रियंका एक दूसरे के करीबी रहे हैं और दोनों में बातचीत भी होती रहती है।

वहीं समाजवादी पार्टी के साथ जाने के विकल्प के बारे में बात करें तो सपा के नेता शिवपाल यादव ने पहले यह संकेत देकर वरुण गांधी का स्वागत किया है कि वे बीजेपी को हराने वाले नेताओं का अपनी पार्टी में स्वागत करेंगे। इसके अलावा वरुण गांधी कई बार अखिलेश यादव के काम की तारीफ भी कर चुके हैं।

चुनाव से पहले तीसरा विकल्प

दोनों पार्टियों में जाने के अलावा वरुण गांधी के सामने तीसरा विकल्प है कि वह एक किसी पार्टी में शामिल न होकर संयुक्त विपक्ष के रूप में अपनी उम्मीदवारी पेश कर सकते हैं। ऐसा बताया जा रहा है कि संयुक्त विपक्ष के रूप में वरुण गांधी पीलीभीत से चुनाव लड़ने के विकल्प पर ध्यान दे रहे हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें