Hindi Newsदेश न्यूज़Varun Gandhi BJP MP Congress Joining SP Update Loksabha Election 2024 Choose This Option - India Hindi News

वरुण गांधी लोकसभा चुनाव में अपनाएंगे ये विकल्प? चर्चाएं तेज; सपा-कांग्रेस को लगेगा तगड़ा झटका!

वरुण को लेकर चर्चाएं तब से ज्यादा होने लगीं, जब पिछले साल के आखिरी में उन्होंने एक भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री नेहरू का जिक्र किया। अटकलें तेज हो गईं कि वरुण कांग्रेस का रुख कर सकते हैं।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीFri, 3 Feb 2023 03:12 PM
share Share

Varun Gandhi News: यूपी के पीलीभीत से बीजेपी सांसद वरुण गांधी चर्चाओं में बने हुए हैं। अपनी ही सरकार की योजनाओं के खिलाफ हमलावर रहे वरुण के बारे में अटकलें हैं कि अगले लोकसभा चुनाव से पहले कोई बड़ा कदम उठा सकते हैं। बेरोजगारी, किसान, अग्निवीर योजना जैसे मुद्दों पर विगत महीनों में अपनी ही सरकार को वरुण गांधी घेर चुके हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि शायद अगले लोकसभा चुनाव में भाजपा से उन्हें टिकट नहीं मिले। सूत्रों के अनुसार, वरुण गांधी ने भी तैयारी करनी शुरू कर दी है। यूं तो उनके पास कई विकल्प हैं, लेकिन तीसरे विकल्प की चर्चाएं ज्यादा हो रही हैं। 

वो तीसरा विकल्प, जिसकी चर्चा ज्यादा
वरुण गांधी को लेकर चर्चाएं तब से ज्यादा चलने लगीं, जब पिछले साल के आखिरी में उन्होंने एक भाषण के दौरान पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू का जिक्र किया। इसके साथ ही, उन्होंने अपने चचेरे भाई राहुल गांधी की ही तरह मीडिया पर हिंदू-मुस्लिम करने का आरोप लगाया। इसके बाद से अटकलें तेज हो गईं कि वरुण कांग्रेस का रुख कर सकते हैं। हालांकि, भारत जोड़ो यात्रा में राहुल ने बयान देकर बीजेपी सांसद की एंट्री पर लगभग रोक लगा दी। इसके बाद माना जाने लगा कि वरुण सपा का भी रुख कर सकते हैं। लेकिन अब संभावनाएं हैं कि लोकसभा चुनाव में वरुण तीसरे विकल्प पर ज्यादा भरोसा जता रहे हैं। सूत्रों की मानें तो वरुण गांधी सपा, कांग्रेस के बजाए पीलीभीत से संयुक्त विपक्ष का उम्मीदवार हो सकते हैं। इसके अलावा, उनके और उनकी मां मेनका द्वारा नई पार्टी बनाने की भी संभावनाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, यह रिपोर्ट्स सूत्रों के हवाले से ही है और अब तक आधिकारिक रूप से दोनों ने अपने भविष्य की राजनीति पर कोई बयान नहीं दिया है।

तीसरा विकल्प अपनाया तो कांग्रेस-सपा को झटका!
वरुण गांधी के कांग्रेस या सपा-आरएलडी में जाने की सबसे ज्यादा उम्मीद थी। पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान भी माना जा रहा था कि वरुण भाजपा छोड़कर सपा गठबंधन में शामिल हो सकते हैं। इसके लिए उनके और अखिलेश यादव के बीच बातचीत भी हुई है। लेकिन ऐसा हो नहीं सका। अब एक बार फिर से वरुण को लेकर तरह-तरह की अटकलें लगने लगी हैं। सियासी जानकार मानते हैं कि वरुण कांग्रेस या सपा किसी भी दल में जाते हैं तो उस दल को भी काफी लाभ मिलने वाला है। दरअसल, हिंदी पट्टी पर वरुण गांधी की लोकप्रियता काफी अधिक है। उनके भाषणों को सुनने के लिए दूर-दूर से लोग आते हैं। वहीं, गांधी परिवार से होने की वजह से उनकी अहमियत और बढ़ जाती है। वरुण के शामिल होने से कोई भी दल सिर्फ एक इलाके में ही मजबूत नहीं होगा, बल्कि इससे अन्य जगह भी पार्टी मजबूत होगी। यदि वरुण कांग्रेस में जाते तो इससे पार्टी को पूरे यूपी में सियासी लाभी मिलता। इसके अलावा, पार्टी अन्य प्रदेशों में भी वरुण जैसे तेज तर्रार छवि के नेता का इस्तेमाल कर सकती थी। वहीं, भाजपा सांसद सपा का रुख करते तो पार्टी को बड़ा लोकप्रिय चेहरा मिलता। हालांकि, अब जब वरुण के दोनों दलों के बजाए तीसरे विकल्प को अपनाने की अटकलें सबसे ज्यादा हैं तो इससे सपा, कांग्रेस को झटका लगना तय माना जा रहा है। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें