Hindi Newsदेश न्यूज़love affair with pakistan girl made him isi agent and landed in jail at last - India Hindi News

पाकिस्तानी हसीना से प्यार, शादी के चक्कर में बन गया ISI एजेंट; हो गई सात साल की सजा

झारखंड के रहने वाले एक युवक को इंटरनेट पर ही एक पाकिस्तानी युवती से प्यार हो गया। इसके बाद वह आईएसआई एजेंट के संपर्क में आ गया और पुणे आकर जासूसी करने लगा। उसे सात साल की सजा हुई थी।

Ankit Ojha लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीMon, 1 May 2023 05:44 AM
share Share

झारखंड के रहने वाले एक शख्स को इंटरनेट पर ही पाकिस्तानी लड़की से प्यार हो गया। इसके बाद उसे पता भी नहीं चला कि कब वह आईएसआई के लिए काम करने लगा। उसका धर्म परिवर्तन भी करवा दिया गया। साल 2007 में पुणे पुलिस ने आरोपी शख्स को गिरफ्तार कर लिय। इसके बाद उसे सात साल जेल में रहना पड़ा। घटना को 16 साल बीत चुके हैं लेकिन पुणे पुलिस अब भी आईएसआई एजेंट सलाहुद्दीन शा और उसकी बेटी फातिमा के बारे में जानकारी लेने की कोशिश कर रही है। इसके लिए पुलिस ने विदेश मंत्रालय से मदद मांगी है।

 बात 2005 की है। झारखंड का रहने वाला विशाल  पुणे पढ़ाई करने आया था। यहीं उसे इंटरनेट पर ही एक पाकिस्तानी लड़की से  प्यार हो गया। वह हादापसार कॉलेज में पढ़ता था। वह लड़की से याहू मैसेंजर के जरिए घटों चैटिंग करता। लड़की ने बताया कि वह कराची की रहने वाली है। दोनों ने एक दूसरे के परिवार की भी जानकारी साझा की। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फातिमा पाकिस्तान के एक आईएसआई एजेंट की बेटी थी। विशाल उसके प्यार में पागल हो गया था। उसने फातिमा से शादी का प्रस्ताव रखा। पहले तो फातिमा के पिता ने इनकार किया लेकिन बाद में वह इस शर्त पर मान गए कि विशाल को धर्म परिवर्तन करना होगा। 

1.5 लाख का फोन बिल
फातिमा ने विशाल को अपना सेल फोन नंबर दिया। इसके बाद विशाल एक एसटीडी बूथ से घंटों बातें करने लगा। हाल यह था कि एसटीडी बूथ से उसने 1.5 लाख रुपये की कॉल की। बूथ के मालिक ने पुलिस को बताया कि विशाल ने उसे 40 हजार रुपये का भुगतान किया था। विशाल फातिमा के परिवार से भी फोन पर बात करता था। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक फातिमा और उसके पिता ने विशाल को पाकिस्तान बुलाया। उन्होंने लालच दिया कि विशाल की फातिमा से शादी करवा दी जाएगी और इसके बाद उसे लंदन में शेटल कर दिया जाएगा। 

विशाल ने वीजा अप्लाई किया लेकिन रिजेक्ट हो गया। इसके बाद फातिमा के पिता ने उसे दिल्ली में पाकिस्तानी उच्यायोग के एक कर्मचारी सैयद एस हुसैन तिरमीजी का नंबर दिया और कहा कि वह उसकी मदद करेंगे। तिरमीजी ने का भी नाम इस केस में आया था। इसके बाद विशाल ने तिरमीजी से संपर्क किया। वह दिल्ली आया और पहाड़गंज इलाके में रहने लगा। इस दौरान कई बार फातिमा के पिता ने उसे पैसे भी भेजा। तिरमीजी ने विशाल के लिए वीजा का इंतजाम करवा दिया। वह 2006 और 2007 में दो बार पाकिस्तान गया। 

पुणे पुलिस के एक पूर्व अधिकारी के मुताबिक, विशाल जब पाकिस्तान से लौटा तो उसके पास कुछ सीक्रेट डॉक्यूमेंट भी थे। उसने पुणे के आसपास सैन्य ठिकानों और अन्य जगहों की जानकारी इकट्ठी खी। वह पाकिस्तानी एजेंट को जानकारियां देने वाला था। इसी बीच उसे गिरफ्तार कर लिया गया। उसे जासूसी के आरोप में पुलिस ने 8 अप्रैल 2007 को गिरफ्तार किया था। पुलिस से उसके पास से कई संदिग्ध पोटोग्राफ मिले थे। वह पुणे में एनडीए भी गया था। उसके पास कई संवेदनशील जगहों के फोटो थे। इसके अलावा सेना के अधिकारियों के नंबर भी थे। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें