Hindi Newsदेश न्यूज़Law Minister Kiren Rijiju Judges Appointment System Row All About Mindgame - India Hindi News

माइंडगेम है कॉलेजियम मुद्दा, इस बारे में बात नहीं करूंगा; रिजिजू के बदले सुर?

उल्लेखनीय है कि रिजिजू कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ मुखर रहे हैं। न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़े कॉलेजियम सिस्टम को लेकर कुछ महीनों से केंद्र सरकार के मंत्री खुले मंच से आलोचना कर चुके हैं।

Amit Kumar लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 22 April 2023 03:10 PM
share Share

कॉलेजियम के मुद्दे पर मुखर रहे केंद्रीय कानून मंत्री किरेन रिजिजू ने अब इस पर बात करने से इनकार कर दिया। रिजिजू ने कॉलेजियम मुद्दे को ‘‘माइंडगेम’’ बताते हुए शनिवार को कहा कि वह इस बारे में नहीं बोलेंगे। सरकार के समक्ष लंबित उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम की कई सिफारिशों के बारे में पूछे जाने पर उन्होंने यह टिप्पणी की। उच्च न्यायालयों के मुख्य न्यायाधीशों की नियुक्ति की सिफारिशें भी इनमें शामिल हैं।

रिजिजू ने कहा, ‘‘कॉलेजियम मुद्दा पूरी तरह से ‘माइंडगेम’ है। मैं इस बारे में बात नहीं करने जा रहा।’’ वह अरूणाचल प्रदेश में 4जी सेवाओं के लिए 254 मोबाइल टावर समर्पित करने के कार्यक्रम से इतर बोल रहे थे। उन्होंने कहा कि सीमावर्ती इलाकों में बुनियादी ढांचे का अभाव स्थानीय लोगों के लिए एक बड़ा मुद्दा है। रिजिजू और तापिर गाव, लोकसभा में अरूणाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करते हैं। 

उल्लेखनीय है कि रिजिजू कॉलेजियम प्रणाली के खिलाफ मुखर रहे हैं। न्यायाधीशों की नियुक्ति से जुड़े कॉलेजियम सिस्टम को लेकर कुछ महीनों से केंद्र सरकार के मंत्री खुले मंच से आलोचना कर चुके हैं। रिजिजू ने इंडिया टुडे के कॉन्क्लेव में रिटायर्ड जजों को लेकर एक विवादित टिप्पणी की थी। उन्होंने कहा था कि कुछ रिटायर जज एंटी इंडिया ग्रुप का हिस्सा बन गए हैं।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें