संजय राउत- शिंदे को 2019 में CM बनाना चाहते थे हम, हिमाचल में मतदान शुरू; सुबह की बड़ी खबरें
पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो चुका है। संजय राउत ने दावा किया कि हम 2019 में शिंदे को सीएम बनाना चाहते थे। पढ़ें, सुबह की बड़ी खबरें...

पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर मतदान सुबह 08 बजे शुरू हो चुका है और शाम 05 बजे तक चलेगा। संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 2019 में जब हमने भाजपा के साथ एलायंस किया था तो उस वक्त हम खुद एकनाथ शिंदे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे। पढ़ें, सुबह की पांच बड़ी खबरें...
हिमाचल में मतदान आज
पहाड़ी प्रदेश हिमाचल प्रदेश की सभी 68 विधानसभा सीटों पर आज 12 नवंबर को चुनाव होने जा रहे हैं। मतदान सुबह 08 बजे शुरू होगा और शाम 05 बजे तक चलेगा। इस बार प्रदेश के 55,92,828 मतदाता चुनावी रण में उतरे 412 उम्मीदवारों की राजनीतिक किस्मत आज ईवीएम में कैद कर देंगे। इनमें 24 महिलाएं भी शामिल हैं। हिमाचल की मतगणना 08 दिसंबर को होगी। पूरी खबर पढ़ें।
हम 2019 में ही शिंदे को CM बनाना चाहते थे पर BJP मानी नहींः संजय राउत
संजय राउत ने भाजपा पर आरोप लगाया कि 2019 में जब हमने भाजपा के साथ एलायंस किया था तो उस वक्त हम खुद एकनाथ शिंदे को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाना चाहते थे लेकिन, उस वक्त भाजपा के लिए यह स्वीकार्य नहीं था। पूरी खबर पढ़ें।
सत्येंद्र जैन पर 16 नवंबर को फैसला
मनी लॉन्ड्रिंग के एक मामले में अदालत ने आम आदमी पार्टी (आप) नेता सत्येंद्र जैन और अन्य की जमानत याचिकाओं पर शुक्रवार को फैसला 16 नवंबर के लिए सुरक्षित रख लिया। जैन ने अदालत से जमानत देने का आग्रह करते हुए कहा कि अब उन्हें हिरासत में रखने से कोई उद्देश्य पूरा नहीं होगा। पूरी खबर पढ़ें।
जो बाइडन की बहन और भाइयों की रूस में नो एंट्री
रूस के राष्ट्रपति ब्लादीमीर पुतिन जैसे को तैसा के फॉर्मूले पर चलने लगे हैं। उन्होंने अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन के परिवार को लेकर एक ऐसा फैसला लिया है, जिसमें इस फॉर्मूले की झलक मिल रही है। असल में रूस ने 200 अमेरिकी नागरिकों के रूस में घुसने पर बैन लगा दिया है। इन 200 नागरिकों में अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन की बहन और दो भाई भी शामिल हैं। पूरी खबर पढ़ें।
डगआउट के बाद कप्तान रोहित शर्मा ड्रेसिंग रूम में भी रो पड़े
रोहित शर्मा की कप्तानी में टीम इंडिया का प्रदर्शन सुपर-12 स्टेज में बढ़िया रहा था, लेकिन सेमीफाइनल में भारत को जिस तरह से इंग्लैंड ने 10 विकेट से धोया उसका दर्द भारतीय क्रिकेटर्स और क्रिकेट फैन्स सालों तक नहीं भुला पाएंगे। कप्तान रोहित शर्मा डगआउट में रो पड़े थे। पूरी खबर पढ़ें।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।