Hindi Newsदेश न्यूज़G20 Summit African Union Azali Assoumani I was about to cry Because - India Hindi News

मैं तो रोने वाला था, क्योंकि... जी20 में जगह मिलने पर इमोशनल हुए अफ्रीकी यूनियन चीफ

G20 Summit News: अफ्रीकी संघ को जी20 में औपचारिक रूप से शामिल करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया तो एयू चेयरपर्सन ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 10 Sep 2023 05:28 PM
share Share

G20 Summit: कोमोरोस यूनियन और अफ्रीकी यूनियन (एयू) के अध्यक्ष अजाली असौमानी ने रविवार को भारत को एक महाशक्ति बताया। असौमानी ने कहा कि दुनिया की पांचवीं महाशक्ति के रूप में, अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है। उन्होंने कहा, ''भारत दुनिया की 5वीं महाशक्ति है इसलिए अफ्रीका में भारत के लिए पर्याप्त जगह है। हम यह भी जानते हैं कि भारत इतना शक्तिशाली है कि वह अंतरिक्ष तक गया। इसलिए हमें बस समन्वय करने की जरूरत है... भारत आबादी के मामले में एक महाशक्ति है।''

उन्होंने अंतरिक्ष अनुसंधान में प्रगति के लिए भी भारत की सराहना की। अफ्रीकी संघ को जी20 में औपचारिक रूप से शामिल करने के बाद जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन्हें गले लगाया तो एयू चेयरपर्सन ने कहा कि यह उनके लिए भावनात्मक क्षण था। उन्होंने कहा कि उन्होंने सोचा था कि किसी फैसले पर पहुंचने से पहले बहस होगी लेकिन रविवार को दो दिवसीय शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही जी20 परिवार के हिस्से के रूप में अफ्रीकी संघ की घोषणा की गई।

उन्होंने कहा, "मैं रोने वाला था। यह मेरे लिए इमोशनल करने वाला था। क्योंकि वास्तव में, हमने सोचा था कि एक बहस होगी और फिर कोई निर्णय लिया जाएगा, लेकिन शिखर सम्मेलन की शुरुआत में ही यह घोषणा की गई कि हम एक सदस्य हैं।'' शनिवार को 18वें जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में अपनी प्रारंभिक टिप्पणी में, पीएम मोदी ने असौमानी के प्रतिनिधित्व वाले अफ्रीकी संघ को स्थायी सदस्य के रूप में जी20 नेताओं की मेज पर सीट लेने के लिए आमंत्रित किया।

अफ्रीकी यूनियन के अध्यक्ष ने जी20 परिवार में इस गुट के ऐतिहासिक समावेश के लिए जी20 सदस्य देशों के प्रति आभार व्यक्त किया। असौमानी ने 'एक्स' पर अपने आधिकारिक हैंडल पर पोस्ट किया, "जी20 ने भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की आवाज के माध्यम से अफ्रीकी यूनियन को जी20 में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। अफ्रीकी महाद्वीप की ओर से, मैं इस ऐतिहासिक स्वीकृति के लिए जी20 के सभी सदस्य देशों को तहे दिल से धन्यवाद देता हूं।" रविवार को पीएम मोदी ने असौमानी के साथ बैठक की और उन्हें अफ्रीकी गुट के जी20 परिवार में शामिल होने पर बधाई दी।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें