Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Exit Poll Odisha Assembly Election 2024 Big Loss for Naveen Patnaik BJD BJP Seat Increasing - India Hindi News

Exit Poll: लोकसभा के साथ-साथ विधानसभा चुनाव में भी नवीन पटनायक की BJD को बड़ा झटका, BJP को बंपर सीटें

Exit Poll के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेडी को ओडिशा विधानसभा में 62-80 सीटें मिल सकती हैं। बीजेडी 2004 के बाद पहली बार बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, भुवनेश्वरSun, 2 June 2024 04:56 PM
share Share

Odisha Assembly Election Exit Poll: लोकसभा चुनाव के साथ-साथ इस बार ओडिशा में विधानसभा चुनाव भी करवाए गए हैं। अब विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल भी सामने आ गए हैं। लोकसभा चुनाव की तरह ही बीजू जनता दल (बीजेडी) को ओडिशा विधानसभा चुनाव में भी झटका लगने का अनुमान है। इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया एग्जिट पोल के अनुसार, ओडिशा विधानसभा की कुल 147 सीटों में कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। बीजेडी की सीटें काफी कम होती हुईं, जबकि बीजेपी की बंपर बढ़ती हुई दिख रही हैं।

एग्जिट पोल के अनुसार, मुख्यमंत्री नवीन पटनायक की बीजेडी को ओडिशा विधानसभा में 62-80 सीटें मिल सकती हैं। बीजेडी 2004 के बाद पहली बार बहुमत के आंकड़े से दूर रह सकती है। वहीं, बीजेपी को एग्जिट पोल में बड़ा फायदा होते दिख रहा है। भाजपा को भी ओडिशा में 62-80 सीटें मिलने का अनुमान है। इस हिसाब से देखें तो बीजेपी को राज्य में 48 सीटों का फायदा हो सकता है, जबकि बीजेडी को 42 सीटों का नुकसान उठाना पड़ सकता है। कांग्रेस को 5-8 सीटें मिलने का अनुमान है, जोकि पिछली बार की तुलना में चार सीटें कम हैं। अन्य के खाते में एक भी सीट जाती नहीं दिख रही है। 

वोट फीसदी की बात करें तो बीजेपी को राज्य में बड़ा फायदा हो रहा है। पार्टी का वोट शेयर 42 फीसदी तक जा सकता है। बीजेडी का भी वोट शेयर गिरकर 42 फीसदी पर आ सकता है, जबकि कांग्रेस को 12 फीसदी वोट मिलने का अनुमान है। ओडिशा विधानसभा की 147 सीटों पर चार चरणों में मतदान हुए थे। सबसे पहला फेज 13 मई को, फिर 20, 25 मई और एक जून को हुआ। लोकसभा चुनाव के साथ ही ओडिशा में वोटिंग हुई थी। पिछले 2019 विधानसभा चुनाव की बात करें तो बीजेडी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी थी। तब बीजेडी को 112 सीटें मिली थीं, जबकि बीजेपी के खाते में 23 सीटें आईं। वहीं, कांग्रेस को नौ सीटों से संतोष करना पड़ा था। 

लोकसभा चुनाव में भी पटनायक को बड़ा झटका
बीते दिन सामने आए एग्जिट पोल में ओडिशा में बीजेडी को लोकसभा चुनाव में भी बड़ा झटका लगने  का अनुमान जताया गया है। एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, ओडिशा की 21 लोकसभा सीटों में से बीजेपी 18-20 सीटें जीत सकती है, जबकि बीजेडी को 0-2 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, कांग्रेस के खाते में 0-1 सीट जाने का अनुमान है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें