Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़Exit Poll 2024 BJP Wining Lok Sabha Election Norway Former Minister Erik Solheim says Time Came for Western Media - India Hindi News

अब समय आ गया है; Exit Poll में बीजेपी की बंपर जीत के बाद नॉर्वे के पूर्व मंत्री ने पश्चिमी मीडिया को दिखाया आईना

एरिक सोलहेम ने पश्चिमी मीडिया को आईना दिखाया है। उन्होंने कहा कि अब समय आ गया है कि वेस्टर्न मीडिया भारत और मोदी के बारे में अपनी लगातार निगेटिव कवरेज पर पुनर्विचार करे।

Madan Tiwari लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSun, 2 June 2024 03:32 PM
share Share

Exit Poll 2024: लोकसभा चुनाव के लिए मतदान खत्म हो गया है। अब करोड़ों लोगों को चार जून का इंतजार है, जब नतीजों का ऐलान होगा। इससे पहले, शनिवार को आए एग्जिट पोल्स में बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए की बंपर जीत का अनुमान जताया गया है। कुछ सर्वों में तो एनडीए 400 पार दिखाई दे रहा है। एग्जिट पोल के आंकड़ों के बाद नॉर्वे के पूर्व मंत्री और राजनयिक एरिक सोलहेम ने पश्चिमी मीडिया को आईना दिखाया है। उन्होंने दो टूक कहा है कि अब समय आ गया है कि वेस्टर्न मीडिया भारत और मोदी के बारे में अपनी लगातार निगेटिव कवरेज पर पुनर्विचार करे। 

नॉर्वे के पूर्व मंत्री एरिक सोलहेम ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, ''भारत में एग्जिट पोल चार जून को नतीजे आने पर प्रधानमंत्री मोदी की बड़ी जीत की भविष्यवाणी कर रहे हैं। अगर पोल सही हैं, तो सरकार में दस साल के बाद यह लगभग अभूतपूर्व विश्वास मत है। शायद अब समय आ गया है कि पश्चिमी मीडिया भारत और मोदी के बारे में अपनी लगातार नकारात्मक कवरेज पर पुनर्विचार करे?'' उल्लेखनीय है कि तमाम एग्जिट पोल्स में बीजेपी अपने दम पर लगातार तीसरी बार सरकार बनाती दिख रही है।

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार, एनडीए 361-401 सीटें जीत सकता है, जबकि इंडिया अलायंस को 131-166 सीटें मिलने का अनुमान है। एबीपी न्यूज सी वोटर के अनुसार, एनडीए को 353-383 सीटें और इंडिया गठबंधन को 152-182 सीटें मिल सकती हैं। वहीं, न्यूज 18 के अनुसार, एनडीए 355-370, इंडिया 125-140 सीटें तक जीत सकती है। जन की बात के एग्जिट पोल में एनडीए को 362-392 सीटें दी गई हैं, जबकि इंडिया गठबंधन को 141-161 सीटें मिलती दिख रहीं। टाइम्स नाउ ने एनडीए को 358 और इंडिया अलायंस को 152 सीटें दी हैं।

दरअसल, पश्चिमी मीडिया समय-समय पर भारत को लेकर विभिन्न टिप्पणियां करता रहता है। इसी वजह से भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर भी पश्चिमी मीडिया पर जमकर सवाल उठा चुके हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि पश्चिमी मीडिया भारत के लोकतंत्र की आलोचना इसलिए करता है क्योंकि वे खुद को हमारे चुनावों में राजनीतिक खिलाड़ी मानते हैं। 'विदेश नीति भारत के तरीके से: संकोच से आत्मविश्वास तक' शीर्षक से आयोजित एक बातचीत में बोलते हुए जयशंकर ने कहा था कि यह घरेलू राजनीति वैश्विक हो रही है और वैश्विक राजनीति को लगता है कि उन्हें अब भारत में दखल देना चाहिए। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें