Hindi Newsदेश न्यूज़Delhi temperature shoots past 46 degrees Celsius braces for severe heatwave on Sunday - India Hindi News

राजधानी दिल्ली में आसमान से बरस रही आग, चिलचिलाती गर्मी के बीच पारा पहुंचा 47 डिग्री के पार

राजधानी दिल्ली में गर्मी हर दिन नया रिकार्ड तोड़ रही है। शनिवार को दिल्ली में अधिकतम पारा 47 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने रविवार को दिल्ली के कई इलाकों में लू चलने की आशंका जताई है।

Atul Gupta लाइव हिंदुस्तान, नई दिल्लीSat, 14 May 2022 02:13 PM
share Share

राजधानी दिल्ली इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। झुलसा देने वाली गर्मी के बीच पारा हर दिन नया रिकार्ड बना रहा है। शनिवार को दिल्ली के सफदरजंग इलाके में अधिकतम तापमान 44.2 डिग्री दर्ज किया गया। इससे पहले 28, 29 और 30 अप्रैल को अधिकतम तापमान 43.3 डिग्री दर्ज किया गया था।  मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले कुछ दिनों में दिल्ली वालों को गर्मी से राहत मिलने के कोई आसार नहीं है। मौसम विभाग ने गर्मी को लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी कर दिया है। 

मौसम विभाग के मुताबिक अगले हफ्ते कुछ जगहों पर हल्के बादल लग सकते हैं और तेज हवाएं चल सकती है जिससे दिल्ली वालों को आंशिक तौर पर गर्मी से थोड़ी देर के लिए राहत मिलेगी। सफदरजंग के अलावा दिल्ली के नजफगढ़ इलाके में सबसे ज्यादा 46.1 डिग्री तापमान दर्ज किया गया। गौरतलब है कि शुक्रवार को दिल्ली के जाफरपुर इलाके में 45.6 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। इसके अलावा मुंगेशपुर में 45.4 डिग्री और पीतमपुरा में 44.7 डिग्री तापमान दर्ज किया गया था। 

शनिवार को दिल्ली के कई इलाकों में पारा 43 डिग्री से 47 डिग्री के बीच रहा। दिल्ली के पालम में पारा 44.6 डिग्री, लोधी रोड़ में 44.4 डिग्री, आया नगर में 45.4 डिग्री, गुरुग्राम में 46.8 डिग्री, जाफरपुर में 45.8 डिग्री, मुंगेशपुर में 47.2 डिग्री, नजफगढ़ में 47.0 डिग्री, नोएडा में 45.1 डिग्री, पीतमपुरा में 46.4 डिग्री और मयूर विहार में 43.4 डिग्री तापमान दर्ज किया गया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें