Notification Icon
Hindi Newsदेश न्यूज़second Mpox or monkeypox case detected in India Kerala Patient Recently Travelled From UAE

देश में मंकीपॉक्स के दूसरे मामले की पुष्टि, UAE से केरल लौटा शख्स पाया गया पॉजिटिव

पिछले सप्ताह राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में एमपॉक्स (मंकीपॉक्स) का पहला मामला सामने आया था, जहां हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई थी और उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

Pramod Praveen लाइव हिन्दुस्तान, तिरुवनंतपुरमWed, 18 Sep 2024 01:29 PM
share Share

देश में मंकीपॉक्स का दूसरा मामला सामने आया है। केरल सरकार ने बुधवार को इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि संयुक्त अरब अमीरात (UAE) से हाल ही में लौटे 38 वर्षीय शख्स इस संक्रमण से संक्रमित पाए गए हैं। राज्य की स्वास्थ्य मंत्री वीना जॉर्ज ने बताया कि मलप्पुरम के 38 वर्षीय व्यक्ति का संयुक्त अरब अमीरात से लौटने के बाद परीक्षण कराया गया था, जो पॉजिटिव आया है। फेसबुक पर एक पोस्ट में जॉर्ज ने लोगों से उपचार लेने और बीमारी से संबंधित कोई भी ज्ञात लक्षण दिखाई देने पर स्वास्थ्य विभाग को सूचित करने का आग्रह किया है।

स्वास्थ्य मंत्री जॉर्ज ने कहा कि एमपॉक्स के मरीज को अलग कर दिया गया है और मेडिकल प्रोटोकॉल के अनुसार उसका इलाज किया जा रहा है। बता दें कि 9 दिन पहले देश में पहले मंकीपॉक्स केस की पुष्टि हुई थी। पीड़ित शख्स ने दक्षिण अफ्रीका की यात्रा की थी। यह मामला राष्ट्रीय राजधानी में सामने आया था, जहां हरियाणा के हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति में वायरस की पुष्टि हुई थी और उसे दिल्ली के एलएनजेपी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

ये भी पढ़े:मंकीपॉक्स से मिलेगी छुट्टी? विश्व स्वास्थ्य संगठन ने दी पहली वैक्सीन को मंजूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने पिछले दिनों इसे अकेला मामला बताया था, जो जुलाई 2022 से भारत में पहले दर्ज किए गए 30 मामलों की तरह था और कहा था कि यह विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) द्वारा रिपोर्ट की गई वर्तमान सार्वजनिक स्वास्थ्य आपात स्थिति का हिस्सा नहीं था, जो एमपॉक्स के क्लेड एक के बारे में है। हिसार निवासी 26 वर्षीय व्यक्ति पश्चिमी अफ्रीकी क्लेड-2 के एमपॉक्स वायरस के लिए पॉजिटिव पाया गया था।

डब्ल्यूएचओ ने पिछले महीने अफ्रीका के कई हिस्सों में इसकी व्यापकता और प्रसार को देखते हुए दूसरी बार एमपॉक्स को अंतरराष्ट्रीय चिंता का सार्वजनिक स्वास्थ्य आपातकाल (पीएचईआईसी) घोषित किया है। एमपॉक्स संक्रमण आम तौर पर केवल पीड़ित तक सीमित रहता है। यह दो से चार सप्ताह तक रहता है और इसके रोगी आमतौर पर चिकित्सा देखभाल से स्वस्थ हो जाते हैं। यह संक्रमित रोगी के साथ लंबे समय तक और निकट संपर्क में रहने से फैलता है। केरल में पहला एमपॉक्स का यह मामला हाल ही में निपाह संक्रमण के कारण 24 वर्षीय एक युवक की मौत के बाद सामने आया है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें