Hindi Newsदेश न्यूज़BJP MP nishikant dubey raised the question Did people in India get money from USAID Also wrapped RG foundation

USAID से भारत में लोगों को मिले पैसे? BJP सांसद ने उठाया सवाल; RG फाउंडेशन को भी लपेटा

  • USAID in India: भाजपा सांसद निशिकांत दुबे ने USAID को लेकर सवाल उठाया है। संसद में उन्होंने कहा कि सरकार को इस मामले की जांच करनी चाहिए कि क्या भारत में भी लोगों को देश के टुकड़े-टुकड़े करने इसके माध्यम से पैसे मिले हैं।

Upendra Thapak लाइव हिन्दुस्तानMon, 10 Feb 2025 02:58 PM
share Share
Follow Us on
USAID से भारत में लोगों को मिले पैसे? BJP सांसद ने उठाया सवाल; RG फाउंडेशन को भी लपेटा

भारतीय जनता पार्टी के सांसद निशिकांत दुबे ने सोमवार को संसद में USAID को लेकर बड़ा सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि यूएसएड के माध्यम से देश की कई संस्थाओं और लोगों को पैसे मिले हैं। सरकार को इस मामले की जांच करानी चाहिए और जो भी लोग या संस्था इस मामले में दोषी हैं, उन्हें जेल में डाला जाना चाहिए। कांग्रेस पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए सांसद ने कहा कि इस मामले में राजीव गांधी फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए कि क्या उन्होंने जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन से पांच हजार करोड़ लिए या नहीं।

संसद में शून्यकाल के दौरान अपनी बात रखते हुए बीजेपी सांसद ने कहा कि अमेरिका में हाल ही में सत्ता का परिवर्तन हुआ है। डोनाल्ड ट्रंप ने सत्ता में आते ही USAID को पूरी तरह से बंद कर दिया। इस पर उन्होंने जो आरोप लगाया वह महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि इसके जरिए विभिन्न देशों की सरकारों को गिराए जाने का काम हो रहा है। इसके माध्यम से जिन भी देशों को पैसे दिए गए उसके आंकड़े चौकाने वाले हैं, और देश भी महत्वपूर्ण हैं।

दुबे ने कहा कि इस मामले में राजीव गांधी फाउंडेशन की भी जांच होनी चाहिए। जॉर्ज सोरोस के ओपन सोसाइटी फाउंडेशन के साथ उनका अच्छा संबंध है। इस मामले की जांच होनी चाहिए कि क्या यूएसएड के ने भारत के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए इस फाउंडेशन को यह पैसे दिए? क्या इसके माध्यम से यह पैसे राजीव गांधी फाउंडेशन के पास आए? क्या सैम पित्रोदा ने यह पैसे लिए?

ये भी पढ़ें:अमेरिका में ट्रंप के बाद 'El-Mo' की भी मीटिंग, PM मोदी के एजेंडे में क्या-क्या
ये भी पढ़ें:'जैसे एक महीने से कुछ खाया ना हो', बंधकों की हालत देख भड़के डोनाल्ड ट्रंप

भाजपा नेता ने कहा कि हमें भूलना नहीं चाहिए कि यह वही संगठन है, जिसने लोकतंत्र की हत्या कर रहे बंग्लादेश की युनूस सरकार को पैसा दिया है। भारत में राजीव गांधी फाउंडेशन में एक व्यक्ति को रखा गया है, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने के लिए पैसे का हिसाब रखता है। इसी संगठन ने तालिबान को पैसा दिया और मनमोहन सिंह के नेतृत्व वाली सरकार के समय नेपाल में हिंदू राष्ट्र को खत्म करने के लिए पैसा दिया था। भारत में आतंकवादी गतिविधियां बढाने के लिए इसी संगठन से पैसा मिलता रहा है और कांग्रेस को उससे मदद मिल रही है। इस संगठन ने देश में विभिन्न देशविरोधी गतिविधियों के लिए पैसा दिया है।

भाजपा सांसद के भाषण के समय कांग्रेसी सांसदों ने जमकर नारेबाजी की। सांसदों ने इस मामले के संंबंध में प्रश्न पूछने की कोशिश भी की लेकिन पीठासीन संध्या राय ने उन्हें ऐसा करने से रोक दिया।

अगला लेखऐप पर पढ़ें