Notification Icon
Hindi Newsमहाराष्ट्र न्यूज़मुंबईBig conspiracy to attack Salman Khan failed 4 shooters of Lawrence Bishnoi gang arrested

सलमान खान पर हमले की बड़ी साजिश नाकाम, रेकी करते पकड़े गए लॉरेंस बिश्नोई गैंग के 4 शूटर

नवी मुंबई पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि ये चारों सलमान खान के फार्महाउस की रेकी कर रहे थे और हमले की साजिश कर रहे थे।

Ankit Ojha लाइव हिन्दुस्तान, मुंबईSat, 1 June 2024 05:04 AM
share Share

नवी मुंबई पुलिस ने शनिवार को लॉरेंस बिश्नोई गैंग के चार शूटरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक ये चारों पनवेल में सलमान खान की कार पर हमले की साजिश कर रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक पाकिस्तान से हथियार मंगवाने की भी योजना बनाई जा रही थी। सलमान खान के पनवेल स्थित फार्म हाउस के पास से ही इन शूटरों को गिरफ्तार किया गया है। नवी मुंबई पुलिस ने इस साजिश का पर्दाफाश किया है। 

पाकिस्तान से मंगवाने वाले थे हथियार

जानकारी के मुताबिक ये चारों देर रात रेकी कर रहे थे। पहले ही पुलिस को जानकारी मिली थी कि लॉरेंस बिश्नोई गैंग के कुछ लोग पनवेल में हैं और सलमान खान को मारने की साजिश कर रहे हैं। यह भी सामने आया है कि तीन तरह के हथियारों की डील पाकिस्तान के सप्लायर से हुई थी। लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने पूरी प्लानिंग कर ली थी। प्लान था कि खतरनाक हथियारों से सलमान खान पर हमला किया गया था। यह भी प्लान था कि उनके फार्म हाउस के पास ही हमला किया जाएगा।

इस मामले में लॉरेंस बिश्नोई , अनमोल बिश्नोई, संपत नेहरा, गोल्डी बरार समेत 17 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जिन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है उनकी पहचान धनंजय उर्फ अजय कश्यप, गौरव भाटिया उर्फ नहवी, वासपी खान उर्फ वसीम चिकना और रिजवान खान उर्फ जावेद खान के तौर पर हुई है। 

बता दें कि एक महीने पहले ही सलमान खान के गैलेक्सी अपार्टमेंट स्थित घर के बाहर मोटरसाइकल सवारों ने फायरिंग की थी। बाद में दोनों आरोपियों को गुजरात से गिरफ्तार किया गया था। उनका नाम विकी गुप्ता और सागर पाल था। इसके बाद पंजाब से इस मामले से जुड़े अनुज थापनको गिरफ्तार किया गया। इसके बाद 1 मई को थापन की मुंबई पुलिस के लॉकअप में ही मौत हो गई थी। 

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें