Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़In Sabalgarh Morena the Panchayat Secretary was heavy on the Sarpanch why trembled

रिश्वतखोर पंचायत सचिव को ऐसे सिखाया सबक, मध्य प्रदेश के मुरैना का मामला

मुरैना जिले के सबलगढ़ में पदस्थ एक पंचायत सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया है। पंचायत सचिव संतोष शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने...

Ravindra Kailasiya भोपाल, लाइव हिंदुस्तान, Fri, 12 Nov 2021 02:15 PM
share Share

मुरैना जिले के सबलगढ़ में पदस्थ एक पंचायत सचिव को लोकायुक्त पुलिस ने रंगे हाथों रिश्वत लेते पकड़ लिया है। पंचायत सचिव संतोष शर्मा को 20 हजार रुपए की रिश्वत लेते पकड़ा गया है। जैसे ही लोकायुक्त की टीम ने पंचायत सचिव को पकड़ा वह डर की वजह से कांपने लगा। कहने लगा उससे गलती हो गई है। 

बताया जाता है कि पंचायत सचिव संतोष शर्मा, सबलगढ़ के गांव राजा के तोर में पदस्थ हैं। उसकी पंचायत में रेखा जादौन पत्नी सतेन्द्र सिंह जादौन सरपंच है। सरपंच ने अपनी पंचायत में कुआं बनवाया था जिसकी मजदूरी का बिल पास करने के लिए महिला सरपंच बार-बार पंचायत सचिव से कह रही थीं। मगर पंचायत सचिव सुन ही नहीं रहा था और बाद में पंचायत सचिव ने उनसे कहा कि 30 हजार रुपए दे दो, काम हो जाएगा। इसके बदले सरपंच ने साढ़े 6 हजार रुपए पंचायत सचिव संतोष शर्मा को दे भी दिए थे। 

पकड़े जाने पर कांपने लगा पंचायत सचिव
मजदूरी के बिल पास कराने के लिए साढ़े छह हजार रुपए लेने के बाद और राशि मांगे जाने पर सरपंच ने रेखा जादौन पत्नी सतेन्द्र सिंह जादौन ने ग्वालियर पहुंचकर एसपी लोकायुक्त से शिकायत की। एसपी लोकायुक्त ने उन्हें टेप रिकॉर्डर देकर कहा कि पहले वे उसकी बातचीत रिकॉर्ड कर लाएं। उन्होंने ठीक वैसा ही किया। बाद में तय समय के अनुसार आज शुक्रवार को पति-पत्नी दोनों सबलगढ़ स्थित मुख्य बाजार में पंचायत सचिव शर्मा को 20 हजार रुपए दिए। राशि का लेनदेन होते ही लोकायुक्त पुलिस की टीम ने संतोष शर्मा को रंगेहाथों गिरफ्तार कर लिया। कार्रवाई होने पर पंचायत सचिव कांपने लगा और हाथ जोड़कर गलती स्वीकार कर छोडने का आग्रह किया।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें