Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़mp crime congress mla sena mahesh patel son pushpraj singh patel booked for abetting woman suicide

युवती को आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप, एमपी में कांग्रेस MLA के बेटे पर केस

कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह पटेल पर एक युवती को सुसाइड करने के लिए उकसाने का आरोप लगा है। मध्य प्रदेश पुलिस ने पुष्पराज सिंह पटेल के खिलाफ केस दर्ज किया है। युवती ने हाल ही में खुदकुशी कर ली थी।

Krishna Bihari Singh लाइव हिन्दुस्तानSun, 15 Sep 2024 06:16 PM
share Share

मध्य प्रदेश पुलिस ने रविवार को कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल के बेटे पुष्पराज सिंह पटेल के खिलाफ कथित तौर पर एक युवती को सुसाइड के लिए विवश करने के आरोप में केस दर्ज किया है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि अलीराजपुर जिले की दामिनी ठाकुर (25) ने इस हफ्ते की शुरुआत में खुदकुशी कर ली थी।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश व्यास ने कहा- महिला के परिजनों ने शिकायत की थी कि आरोपी पुष्पराज सिंह पटेल पीड़िता शादी के लिए मजबूर कर रहा था। आरोप है कि जोबट विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक सेना महेश पटेल का बेटा पीड़िता पर शादी के लिए दबाव बना रहा था। वह पीड़िता को लगातार धमकियां दे रहा था।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, आरोप है कि पुष्पराज सिंह पटेल ने पीड़िता और उसके पिछले मंगेतर को बार-बार धमकाया, जिससे उनकी सगाई में बाधा पैदा हुई। आरोप है कि साल 2019 में आरोपी की धमकियों के कारण पीड़िता की पहली सगाई टूट गई। यही नहीं साल 2024 में उसकी दूसरी सगाई के साथ भी ऐसी ही घटना हुई।

एसपी ने बताया कि युवती की सगाई 2019 में वडोदरा के एक व्यक्ति से हुई थी, लेकिन आरोपी पुष्पराज सिंह पटेल ने बार-बार उसके मंगेतर को धमकाया और यहां तक ​​कि उस पर हमला भी किया, जिससे सगाई टूट गई।

पुलिस अधीक्षक (एसपी) राजेश व्यास ने बताया- साल 2024 में पीड़िता की सगाई वडोदरा के एक शख्स से हुई, लेकिन आरोप पुष्पराज ने उसके भाई और मंगेतर को धमकाया। इससे सगाई टूटने की आशंका पैदा हो गई। नतीजतन महिला को आत्महत्या करने पर मजबूर होना पड़ा। पुलिस ने बीएनएस की धारा 108 के तहत आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की सघन जांच कर रही है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें