Notification Icon
Hindi Newsमध्य प्रदेश न्यूज़man claims he was thrashed for refusing to become bjp member

BJP का मेंबर बनने से इनकार करने पर पीटने का आरोप, 4 लोगों के खिलाफ केस दर्ज

मध्य प्रदेश में एक आदमी ने चार लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने बीजेपी का सदस्य बनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे पीटा गया।

Subodh Kumar Mishra पीटीआई, छतरपुरTue, 17 Sep 2024 05:17 PM
share Share

मध्य प्रदेश में एक आदमी ने चार लोगों पर पीटने का आरोप लगाया है। उसका कहना है कि उसने बीजेपी का सदस्य बनने से इनकार कर दिया, जिसके बाद उसे पीटा गया।

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में एक आदमी ने आरोप लगाया कि भाजपा का सदस्य बनने से इनकार करने पर चार अज्ञात व्यक्तियों ने उस पर हमला किया। एक अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि आदमी की शिकायत करने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। कथित घटना सोमवार को बमीठा पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग-39 पर एक टोल प्लाजा पर हुई।

पुलिस ने बताया कि शिकायतकर्ता 27 साल के मानवेंद्र सिंह यादव भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) के एक इंजीनियर के वाहन पर चालक के रूप में कार्यरत है। अधिकारी ने कहा कि शिकायतकर्ता के अनुसार, चार लोग सोमवार दोपहर के आसपास टोल प्लाजा पर उसके पास आए और उसका मोबाइल फोन मांगा। लोगों ने कहा कि उसे भाजपा सदस्य बनाने के लिए उन्हें एक मिस्ड कॉल देने की जरूरत है।

प्राथमिकी में कहा गया है कि जब यादव ने खुद को भाजपा सदस्य बनने से इनकार कर दिया तो कथित तौर पर उनके साथ दुर्व्यवहार किया गया। उनकी पिटाई की गई और चार लोगों ने उनका मोबाइल फोन छीन लिया।

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने कहा कि यादव द्वारा प्राथमिकी दर्ज कराने के बाद बमीठा पुलिस स्टेशन में चार अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने कहा कि आगे की जांच जारी है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें