प्रेगनेंसी में नींद न आने से हैं परेशान, समस्या से निपटने के लिए अपनाएं ये उपाय

  • जहां प्रेगनेंसी के शुरुआती महीनों में जोरदार नींद आती है तो वहीं अंत समय में नींद गायब हो जाती है। कई महिलाएं इस समस्या की शिकायत करती हैं। प्रेगनेंसी में नींद की समस्या से निपटने के लिए आप यहां बताए गए घरेलू उपायों को अपना सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 4 March 2025 09:18 AM
share Share
Follow Us on
प्रेगनेंसी में नींद न आने से हैं परेशान, समस्या से निपटने के लिए अपनाएं ये उपाय

मां बनने का एहसास दुनिया में सबसे अलग है। हालांकि, इस एहसास को जीने के लिए एक महिला को कई तरह की परेशानियों से जूझना पड़ता है। हर महिला की प्रगनेंसी अलग होती है, कुछ महिलाएं कहती हैं कि उन्हें किसी तरह की कोई दिक्कत नहीं होती तो वहीं इस समय पर कई शारीरिक दिक्कतों का सामना करती हैं। प्रेगनेंट महिला के लिए नींद एक बड़ी समस्या है, जहां शुरुआती महीनों में प्रेगनेंट महिला को खूब नींद आती है तो वहीं अंत के कुछ महीनों में नींद गायब हो जाती है। अगर आप या आपके घर में कोई प्रेगनेंट महिला इस समस्या से जूझ रही है तो उन्हें यहां दिए घरेलू उपाय बताएं।

1) प्रेगनेंसी के आखिरी दिनों में शरीर पूरी तरह से बदल जाता है। मालिश से स्ट्र्रेस या थकी हुई मांसपेशियों को आराम मिलता है। रात में सोने से पहले अपने पैर, हाथ या गर्दन की मालिश करवाएं। ऐसा करके आपको सोने से पहले आराम मिलेगा।

2) गहरी सांस लेने से मांसपेशियों में तनाव कम हो सकता है। आपकी हृदय गति कम हो सकती है और आपको जल्दी नींद आने में मदद मिल सकती है। डीप ब्रीदिंग करने के लिए अपने पैरों को फैलाकर लेट जाएं। शरीर को सहारा देने के लिए कमल पेट और पैरों में तकिया रखें। फिर मुंह बंद करके नाक से सांस लेने की कोशिश करें। इस तरह डीप ब्रीदिंग करने से नींद आने में मदद मिलती है।

3) रोजाना लगभग एक ही समय पर सोने और उठने का नियम बनाएं। ऐसा करके आपको रोजाना अच्छी नींद पाने में मदद मिल सकती है।

4) रात को सोने से पहले 20 से 30 मिनट तक कुछ आदतों को अपनाएं जैसे पढ़ना, गर्म पानी से नहाना या शॉवर लेना। ऐसा करके नींद आसानी से आएगी।

5) प्रेगनेंसी के दौराम महिला को ज्यादा गर्मी लग सकती है, इसलिए अपने कमरे को ठंडा रखें। इसके अलावा रोशनी और शोर को भी रोकें। ये आपको हल्की नींद से जगा सकते हैं।

ये भी पढ़ें:प्रेगनेंट महिला को एक दिन में पीना चाहिए कितना पानी, कमी से होता है नुकसान
ये भी पढ़ें:प्रेगनेंट हैं लेकिन नहीं दिख रहा कोई भी लक्षण, जानें क्‍या ये नॉर्मल है या नहीं?

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।