Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थWorld Coconut Day 2024 Is coconut water beneficial for heart patients Know why men should avoid drinking too much

World Coconut Day: क्या दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है नारियल पानी? जानिए पुरुषों को ज्यादा पीने से क्यों बचना चाहिए

  • Coconut Water For Heart Health: नारियल पानी स्वाद में काफी मीठा होता है। इससे सेहत को कई तरह के फायदे मिलते हैं। लेकिन क्या ये हार्ट हेल्थ के लिए भी उतना ही अच्छा होता है? आइए, वर्ल्ड कोकोनट डे के खास मौके पर जानते हैं-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 2 Sep 2024 07:40 AM
share Share

नारियल पानी का स्वाद भले ही किसी को पसंद हो या न हो, लेकिन हर व्यक्ति इससे मिलने वाले फायदों को पाना चाहता है। एक नारियल का पानी पीकर आपको गर्मी से राहत मिलती है। वहीं इससे कई सारी बीमारियों को दूर रखा जा सकता है। ये एक ऐसा फल है जिसके कई बेनेफिट्स है यह आपको कैंसर की बीमारी के रिस्क तक से बचा सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि नारियल पानी में प्रोटीन, गुड फैट, कार्बोहाइड्रेट्स, फाइबर, आयरन, विटामिन ए, विटामिन सी और फैटी एसिड की मात्रा पाई जाती है। जो पोषक तत्व हमे खाने से नहीं मिलते हैं वह नारियल पानी पीने पर मिल जाते हैं। नारियल के इतने सारे फायदे हैं कि इसके महत्व को पहचानने और बढ़ावा देने के लिए हर साल 2 सितंबर के दिन वर्ल्ड कोकोनट डे सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर जानते हैं कि क्या दिल के मरीजों के लिए नारियल पानी फायदेमंद है और साथ ही जानेंगे कि पुरुषों को इसे ज्यादा पीने से क्यों बचना चाहिए।

क्या दिल के मरीजों के लिए फायदेमंद है नारियल पानी?

नारियल पानी को हार्ट पेशेंट के लिए सेफ माना जाता है। क्योंकि इसमें फैट, कैलोरी और बैड कोलेस्ट्रॉल बहुत कम होता है। जिससे हार्ट अटैक का खतरा कम होता है। वहीं इसके पानी में पोटेशियम होता है जो कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने में मददगार साबित हो सकता है। ये ब्लड प्रेशर को भी कंट्रोल कर सकता है। डॉक्टर भी हार्ट के मरीजों को नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं। हालांकि, जिन लोगों को हार्ट के साथ किडनी में भी समस्या है उन्हें नारियल पानी पीने से बचना चाहिए। आप अपने डॉक्टर की सलाह लेने के बाद इसे पी सकते हैं।

पुरुषों को ज्यादा नारियल पानी पीने से क्यों बचना चाहिए?

पुरुषों को ज्यादा नारियल पानी पीने से बचना चाहिए क्योंकि इसके निगेटिव इफेक्ट्स हो सकते हैं। दरअसल, बहुत ज्यादा नारियल पानी पीने से हाइपरकेलेमिया हो सकता है, जो ब्लड में पोटेशियम का खतरनाक स्तर है। इससे अनियमित दिल की धड़कन या किडनी की समस्या हो सकती है। वहीं जिन पुरुषों की ब्लडप्रेशर की दवा चल रही है या जिनका ब्लडप्रेशर कम है, उन्हें सतर्क रहना चाहिए। अगर कोई पुरुष बहुत ज्यागा नारियल पानी पी रहा है तो इससे पुरुषों के प्रजनन स्वास्थ्य पर असर पड़ सकता है। अब सवाल ये है कि कितना पीएं कि नुकसान न हो? तो रिपोर्ट्स कहती हैं कि पुरुष के लिए 1 या 2 कप नारियल पानी पीना सामान्य माना जाता है।

ये भी पढ़े:नारियल पानी पीने के बाद खाते हैं उसकी मलाई? तो जरूर जान लें ये बातें
ये भी पढ़े:शिल्पा शेट्टी वाली रेसिपी से इस तरह तैयार करें नारियल के लड्डू

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें