Notification Icon

डेंगू बुखार से रिकवरी के लिए पेशेंट को खिलाएं ये चीजें, कुछ दिन में हो जाएंगे पहले जैसे फिट

  • डेंगू फीवर से ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों को कमजोरी और थकान महसूस होती है। ऐसे में पहले की तरह फिट होने के लिए आपको डायट में सुधार करना चाहिए। यहां जानिए किन चीजों को खाकर फटाफट रिकवर हो सकते हैं।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानTue, 17 Sep 2024 05:57 PM
share Share

डेंगू फीवर की वजह से हर साल कई लोग अपनी जान तक गवां देते हैं। बारिश के मौसम में होने वाला ये सबसे कॉमन फीवर है। ये मादा एजिप्टी एडीज नामक मच्छरों के काटने से होता है। बारिश के मौसम में जगह-जगह पानी भर जाता है। जिसकी वजह से ये मच्छर पनपते हैं। डेंगू की वजह से मरीज के शरीर में कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। वहीं इसके ठीक होने के बाद भी कुछ लोगों को कमजोरी महसूस होती है। ऐसा सही से रिकवरी न होने की वजह से होता है। अगर आप डेंगू बुखार से तुरंत रिकवरी चाहते हैं तो खाने में कुछ चीजों को शामिल करें। जैसे-

ब्रोकोली

ब्रोकोली सेहत के लिए काफी अच्छी होती है। इसमें मौजूद गुण ब्लड प्लेटलेट की गिनती को बढ़ाने में मदद करते हैं। डेंगू के बाद खुद को पहले की फिट करने के लिए खाने में ब्रोकोली को शामिल करें। इसे स्टीम करके भी खा सकते हैं।

विटामिन सी वाले फल

संतरे, पपीता, अमरूद और स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी भरपूर मात्रा में हैं, ये आपके इम्यून सिस्टम को बढ़ावा देने में मदद करता है।रोजाना के रूटीन में मौसमी, आंवला, करौंदा, नींबू शामिल करें।

लहसुन और अदरक

इन दोनों चीजों में सूजन-रोधी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो इम्यून फंक्शन को बढ़ा सकते हैं। आप खाने में इन दोनों चीजों को शामिल करें।

प्रोटीन वाली चीजें खाएं

खाने में पनीर, दही, दूध, सोया, मिक्स दाल, राजमा, छोले, चना, छेना, सहजन, सत्तू, टोफू, दालें, बीन्स को खाने में शामिल करें। इन सभी चीजों में प्रोटीन भरपूर मात्रा में होता है। 

चुकंदर और गाजर

डेंगू के बुखार में प्लेटलेट कम हो जाती हैं। ऐसे में चुकंदर और गाजर को खाने में शामिल करें। इन दोनों चीजों में एंटीऑक्सिडेंट और पोषक तत्वों की भरपूर मात्रा होती है जो ब्लड सेल्स के पुनर्जनन में मदद करती हैं और प्लेटलेट काउंट में सुधार होता है।

ये भी पढ़े:जानिए, वजन घटाने के लिए कसरत से पहले और बाद में क्या खाएं
ये भी पढ़े:जानिए, अनार का जूस या बीज दोनों में क्या है बेहतर

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें