Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थTips to make healthy tea ayurvedic way health Tips

Health Tips: ऐसे बनाएंगे चाय तो करेगी दवाई का काम, यहां जानिए हेल्दी टी बनाने का आयुर्वेदिक तरीका

  • हमारे देश में बहुत कम ही ऐसे लोग हैं जो चाय नहीं पीते। कोई कितना भी समझा ले कि चाय शरीर के लिए अनहेल्दी है, लेकिन फिर भी लोग चाय पीना नहीं छोड़ते। आज हम आपके लिए चाय को हेल्दी बनाने के कुछ टिप्स लेकर आए हैं जिनकी मदद से आप अपनी चाय का बेझिझक लुफ्त उठा सकते हैं।

Anmol Chauhan लाइव हिन्दुस्तानFri, 6 Sep 2024 01:22 PM
share Share

हमारे देश में चाय कोई आम ड्रिंक बल्कि हजारों-करोड़ों इंडियंस का इमोशन है। भरी गर्मी में भी यहां आपको लोग गरमा-गर्म चाय की चुस्कियां लेते दिख जाएंगे। हालांकि हम जिस तरह की चाय रोजाना पीते हैं वो हमारे शरीर की लिए बिल्कुल ही हेल्दी नहीं है। ये बात अक्सर लोग जानते हैं लेकिन चाय ठहरी उनका प्यार। सो चाहकर भी इसे नहीं छोड़ पाते। तो चलिए आज इसी टेंशन को खत्म कर देते हैं। आज हम जानेंगे चाय को बनाने के हेल्दी तरीके के बार में। अगर आप अपनी रोजाना की चाय में कुछ चीजें एड कर दें और बनाते हुए कुछ बातों का ध्यान रखें तो आप बेझिझक अपनी चाय का लुफ्त उठा सकते हैं।

ज्यादा देर तक ना उबालें

अक्सर हम चाय को कड़क बनाने के लिए उसे काफी देर तक उबालते हैं। जबकि ऐसा करने से चाय के एंटीऑक्सीडेंट्स खत्म हो जाते हैं और ज्यादा मात्रा में टैनिन रिलीज होता है। ये हमारे दातों और पेट के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं होता। इसलिए चाय को कम समय के लिए ही उबालें।

चीनी और गुड़ से करें परहेज

चाय बनाते समय उसे मीठा बनाने के लिए हम चीनी और गुड़ का इस्तेमाल करते हैं। चीनी के हार्मफुल इफेक्ट्स तो हम सभी जानते हैं लेकिन आयुर्वेद की मानें तो चाय में गुड़ एड करना भी अच्छा नहीं होता है। ऐसे में चाय बनाते समय उसमें देसी खांड या धागे वाली मिश्री एड कर सकते हैं। इससे आप बिना किसी साइड इफेक्ट के मीठी चाय का लुफ्त उठा सकते हैं।

सही समय पर पीने से नहीं होंगी हेल्थ प्रॉब्लम्स

अक्सर हम गलत समय पर चाय पीते हैं जिसके चलते चाय हमारे शरीर को नुकसान करती है। अगर आप सुबह उठते ही या खाना खाने के तुरंत बाद चाय पीते हैं तब तो इस आदत को जितनी जल्दी हो सके बदल दीजिए। ऐसा करने से आप अपने शरीर में बीमारियों को बुलावा देते हैं। चाय पीने का सबसे अच्छा समय ब्रेकफास्ट और लंच के लगभग दो से तीन घंटे बाद होता है।

चाय में एड करें ये खास चीजें

अपनी चाय को हेल्दी बनाने के लिए आप उसमें कुछ खड़े मसालों को एड कर सकते हैं। ये सभी आपकी चाय के स्वाद को बढ़ाने के साथ-साथ चाय को हेल्दी बनाने में भी मदद करते हैं। ये मसाले हैं - छोटी इलाइची, लौंग, अदरक, दालचीनी, मुलेठी, सौंफ और अर्जुन की छाल। आप इनमें से कोई भी चीज अपनी चाय में एड कर सकते हैं। ये सभी चीजें आपके शरीर के लिए दवाई का काम करेंगी। आप अपनी हेल्थ प्रॉब्लम के हिसाब से किसी आयुर्वेदिक चिकित्सक से कंसल्ट करने के बाद इनमें से किसी मसाले को अपनी डेली चाय का हिस्सा बना सकते हैं।

ज्यादा सेवन पड़ सकता है भारी

आप कितने भी बड़े टी लवर क्यों ना हों लेकिन चाय का सेवन हमेशा लिमिट में करें। बेशक आप चाय को कितने भी हेल्दी तरीके से क्यों ना बना रहे हों लेकिन किसी भी चीज की अति हमारे शरीर के लिए अच्छी नहीं होती। इसलिए रोजाना ज्यादा से ज्यादा दो कप चाय ही पीएं। इससे ज्यादा चाय का सेवन आपके शरीर के लिए बिल्कुल भी अच्छा नहीं है।

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें