Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़हेल्थKnow from experts the Difference between sleeping during day and night

दिन और रात के सोने में क्या वाकई होता है फर्क? एक्सपर्ट ने दी ये सलाह

ज्यादातर महिलाएं और नाइट शिफ्ट में काम करने वाले लोग अपनी नींद पूरी करने के लिए दिन में सोते हैं। लेकिन क्या ऐसा सही है? आइए, जानते हैं डॉ शिव कुमार सरीन से कि दिन और रात के सोने में क्या फर्क है।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानWed, 18 Sep 2024 07:02 AM
share Share

अक्सर आपने देखा होगा की सभी काम को निपटाने के बाद कुछ महिलाएं दिन में आराम करती हैं। इस दौरान वह एक या दो घंटे सोना पसंद करती हैं। वहीं जो लोग रात के समय में ऑफिस की शिफ्ट को करते हैं वह अपनी नींद पूरी करने के लिए दिन के समय को ही चुनते हैं। लेकिन क्या दिन के समय पर सोना सही है? नेचर के मुताबिक तो रात का अंधेरा सोने के लिए है और दिन का उजाला उठककर नए दिन की शुरुआत करने के लिए है। ऐसे में जो लोग दिन में घंटों सोते हैं उन्हें ये जरूर जानना चाहिए कि दिन और रात के सोने में क्या फर्क है। आइए, एक्सपर्ट से जानते हैं।

दिन और रात के सोने में फर्क

शुभांकर मिश्रा के पॉडकास्ट में डॉ. शिव कुमार सरीन कहते हैं कि दिन और रात में 7 घंटे के लिए सोने में काफी फर्क है। जब आप सोते हैं तो आपके बैक्टीरिया भी सोते हैं और जो आप खाना खाते हैं वह आंतों में मौजूद बैक्टीरिया द्वारा प्रोसेस होता है। ऐसे में जब आप रात में खाना खाते हैं तो बैक्टीरिया आपकी आंतों में से 15 पर्सेंट कैलोरी को खींचते हैं।डॉक्टर कहते हैं दिन और रात के सोने में खूब अंतर है। जब आप रात में सोते हैं तो मेलोटोनिन बढ़ता है जिससे नींद आती हैं जिसके लिए अंधेरा ही चाहिए होता है। हालांकि, दिन के समय आप पावर नैप ले सकते हैं। दिन और रात में सोने को लेकर डॉक्टर ने आगे कहा की आप काम के चलते रात में जग सकते हैं लेकिन अगर काम नहीं है तो समय पर सोना बेहतर है।

क्या है रात में सोने का सही समय?

आपने कई बार ये पढ़ा या सुना होगा की रात के समय एक व्यक्ति को कम से कम 7 से 8 घंटे की नींद लेनी चाहिए। लेकिन इसके लिए सही समय पर सोना और उठना जरूरी है। डॉक्टर बताते हैं कि रात में 10 बजे से सुबह 4 बजे तक सोना अच्छा है। अगर 4 नहीं तो 5 बजे उठ जाएं। इसके बाद पूरा एक घंटा खुद को दें। इस दौरान आप एक्सरसाइज कर सकते हैं या फिर वॉक पर जा सकते हैं। कम आवाज में गाने सुन सकते हैं। ऐसा करके शरीर से हैपी हार्मोन रिलीज होते हैं।

ये भी पढ़े:लंबी उम्र जीने के लिए लें बस इतने मिनट की ज्यादा नींद, आलसी लोग मानें ये सलाह
ये भी पढ़े:रातों की नींद खराब कर सकती है एंग्जायटी, यूं करें खुद को शांत

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें