Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाSimple Tips and Tricks To Make Perfect Restaurant Style lachha Paratha At Home

क्यों बिगड़ जाता है घर पर बना लच्छा पराठा, इस तरकीब को अपनाकर बनेगा परफेक्ट

Tips To Make lachha Paratha: बाजार में मिलने वाला लच्छा पराठा स्वाद में तो अलग होता ही है, साथ ही दिखने में भी ये काफी अलग लगता है। अगर आप घर पर रेस्तरां जैसा लच्छा पराठा बनाना चाहते हैं तो इन टिप्स और ट्रिक्स को अपनाएं, पराठा बिल्कुल परफेक्ट बनेगा।

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीSat, 8 June 2024 11:22 AM
share Share

ज्यादातर लोग घर पर लच्छा पराठा बनाना पसंद करते हैं। अगर आप भी घर पर लच्छा पराठा बनाने की कोशिश कई बार कर चुके हैं लेकिन ये सही तरह से नहीं बनता है तो आपको कुछ टिप्स को ध्यान में रखना होगा। अगर आप इन तरकीबों को अपना लेते हैं तो आपका लच्छा पराठ बिल्कुल रेस्तरां स्टाइल बनकर तैयार होगा।

घर पर क्यों नहीं बनता लच्छा पराठा?

घर पर लच्छा पराठा बनाना कुछ लोगों को बहुत मुश्किल लगता है। कई कोशिशों के बाद भी परफेक्ट पराठा नहीं बनता है। ऐसा कई गलतियों की वजह से हो सकता है। जैसे सही तरह से आटा ना लगना या फिर सही तरह से ना बेलना। वहीं अगर इसे सही तवे पर ना बनाया जाए तो भी ये बिगड़ सकता है।

परफेक्ट लच्छा पराठा बनाने की टिप्स

लच्छेदार पराठा बनाने के लिए सबसे जरूरी है कि सही तरह से आटा गुथें। बहुत ज्यादा सख्त या बहुत ज्यादा टाइट आटा ना लगाएं। रेस्तरां स्टाइल बनाने के लिए आटा लगान के बाद इसे कुछ देर के लिए छोड़ दें। फिर आटे की लोई लें और इसे लच्छा पराठा बनाने की लिए तैयार कर लें और इस पर बटर लगा दें। फिर इसे कम से कम आधे घटे के लिए फ्रिज में रखें। ऐसा करने से परत की परत लच्छेदार बनेंगे।

सही तवे पर बनाएं

लच्छा पराठा बनाने के लिए सही तवे को चुनना जरूरी है। आप लोहे के तवे पर इसे बना सकते हैं। अगर ये ना हो तो आप कुकर का इस्तेमाल कर सकते हैं।

 

ये भी पढ़े:केक बनाते समय ध्यान में रखें ये टिप्स, बनेगा सॉफ्ट और स्पंजी
ये भी पढ़े:इन ट्रिक्स से तैयार करें रेस्तरां जैसा सॉफ्ट मलाई कोफ्ता

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें