Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़खानाEasy Tips and Tricks to make Homemade dhokla soft and spongy

घर का बना ढोकला हो जाता है टाइट? सॉफ्ट-स्पंजी बनाने में काम आएंगी ये टिप्स

  • घर का बना ढोकला कई बार काफी ज्यादा टाइट बन जाता है, या फिर कच्चा रह जाता है। ऐसे में यहां कुछ टिप्स हैं जो बाजार जैसा सॉफ्ट-स्पंजी ढोकला बनाने में आपके आ सकते हैं। देखिए-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तानMon, 17 March 2025 03:37 PM
share Share
Follow Us on
घर का बना ढोकला हो जाता है टाइट? सॉफ्ट-स्पंजी बनाने में काम आएंगी ये टिप्स

गुजरात की फेमस डिश ढोकला को पूरे भारत में बड़े चाव के साथ खाया जाता है। कम तेल में बनने वाली इस डिश को हर कोई अलग-अलग तरह से बनाना पसंद करता है। गुजरात में इसे खमीर उठे चावल और दाल के घोल से बनाया जाता है। हालांकि, इसे आप बेसन के साथ भी बना सकते हैं। गुजरात में बेसन से बनने वाले ढोकला को खमन कहा जाता है। ज्यादातर लोग इसे घर पर बनाना पसंद करते हैं। लेकिन उनकी शिकायत रहती है कि घर का बना ढोकला टाइट और कच्चा रह जाता है। ऐसे में बाजार जैसा सॉफ्ट-स्पंजी ढोकला बनाने के लिए यहां बताई टिप्स को अपनाएं।

सही मात्रा में लेना है बहुत जरूरी

ढोकला बेसन से बनाया जाता है। इसे सॉफ्ट और मुलायम बनाने के लिए इसमें सूजी मिलाई जा सकती है। बेसन के साथ थोड़ी मात्रा में सूजी मिलाने से ढोकला स्पंजी बनता है।

सॉफ्ट बनाने के लिए फर्मेंटेशन है जरूरी

बहुत सी महिलाएं शिकायत करती हैं कि घर का बना ढोकला काफी टाइट हो जाता है। घर पर बाजार जैसा सॉफ्ट-स्पंजी बनाने के लिए फर्मेंटेशन जरूरी है। इसके लिए बैटर को घोलने के बाद कम से कम 30 से 40 मिनट के लिए रखें। या फिर सोड़ा का इस्तेमाल करें।

फेंटने से मिलेगा बेहतर टेक्सचर

बैटर को अच्छे से फेंटना बहुत जरूरी है। कोशिश करें कि आप बैटर को कई बार फेंटें। ऐसा करने से ढोकला को एक चिकना और मुलायम बनावट मिलती है। इसके अलावा ऐसा करने से बैटर में कोई गांठ भी नहीं रहती।

इस टिप से नहीं रहेगा कच्चा

ढोकला अगर गीला हो जाता है तो वह कच्चा रह जाता है। इसलिए गीला होने से बचाने के लिए स्टीमर के ढक्कन को तौलिए से ढक दें या फिर ढोकला को एल्युमिनियम फॉइल से ढक दें। ये दो तरकीबें ढक्कन पर जमा हुए पदार्थ को ढोकला पर गिरने से रोकती हैं और उसे गीला होने से बचाती हैं।

ये भी पढ़ें:सूजी के पापड़ बनाने के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स, रूम के अंदर ही झटपट होंगे तैयार
ये भी पढ़ें:इफ्तार पार्टी में के लिए तैयार करें ये 7 तरह के स्नैक्स, खाकर आएगा मजा

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।