दाल में हो गया है पानी ज्यादा तो फॉलो करें कुकिंग टिप्स, स्वाद-टेक्चर बना रहेगा जबरदस्त
दाल में पानी ज्यादा होने पर क्या आपको दोबारा दाल पकानी चाहिए? हो सकता है, यह समस्या आपके साथ भी कई बार हुई हो, लेकिन अगली बार ऐसा होने पर आपको दोबारा मेहनत करने की बिल्कुल कोई जरूरत नहीं है। आप कुछ स्मार्ट किचन हैक्स फॉलो करके इस परेशानी को फिक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।

घर पर मेहमान लंच या डिनर पर आ रहे हों, और जल्दबाजी में दाल पकाते समय उसमें पानी की मात्रा ज्यादा हो जाए, तो स्वाद और मूड दोनों खराब हो जाते हैं। जरूरत से ज्यादा पतली दाल ना तो रोटी के साथ खाने में अच्छी लगती है और ना इस तरह की दाल को चावलों के साथ ही खाना पसंद किया जाता है। तो क्या ऐसा होने पर आपको दोबारा दाल पकानी चाहिए? हो सकता है, यह समस्या आपके साथ भी कई बार हुई हो, लेकिन अगली बार ऐसा होने पर आपको दोबारा मेहनत करने की बिल्कुल कोई जरूरत नहीं है। आप कुछ स्मार्ट किचन हैक्स फॉलो करके इस परेशानी को फिक्स कर सकते हैं। आइए जानते हैं कैसे।
दाल में पानी ज्यादा होने पर फॉलो करें ये किचन हैक्स
दाल को धीमी आंच पर पकाएं
दाल को धीमी आंच पर पकाने से उसका अतिरिक्त पानी धीरे-धीरे भाप बनकर उड़ जाता है। इस उपाय को करने के लिए दाल को पकाते समय ढक्कन हटाकर भाप को निकलने दें।
दाल को खुला पकाएं
दाल को बिना ढक्कन लगाए पकाएं। ऐसा करने से दाल का पानी तेजी से सूखता है।
अतिरिक्त पानी छान लें
अगर दाल में बहुत ज्यादा पानी है, तो उसे छलनी से छानकर बचे हुए पानी को सब्जी या सूप में इस्तेमाल कर सकते हैं।
इन चीजों की लें मदद
दाल की ग्रेवी गाढ़ी करने के लिए आप उसमें मसले हुए उबले आलू, बेसन, या भुना हुआ आटा भी डाल सकते हैं। इस टिप को फॉलो करने से दाल का टेक्चर गाढ़ा हो जाएगा।
चावल के साथ परोसें
अगर दाल थोड़ी पतली है, तो उसे रोटी की जगह चावल के साथ परोसें। ऐसा करने पर दाल का अतिरिक्त पानी एडजस्ट हो जाएगा।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।