Notification Icon
Hindi Newsलाइफस्टाइल न्यूज़फिटनेसHow to Detox your body after eating your favourite things during Festive Season

Tips To Detox: रक्षाबंधन पर फेवरिट चीजें खाने के बाद आज शरीर को करें डिटॉक्स, सारी गंदगी होगी आउट

  • Tips To Detox Your Body: त्योहारों पर मिठाई और तेल-मसाले वाला खाना बनाया जाता है। इस तरह के पकवान को खाने से शरीर में टॉक्सिंस जमा हो जाते हैं, जिसकी वजह से बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। ऐसे में यहां जानिए डिटॉक्स करने का तरीका-

Avantika Jain लाइव हिन्दुस्तान, नई दिल्लीTue, 20 Aug 2024 05:21 AM
share Share

रक्षाबंधन का त्योहार भारत में खूब धूमधाम से मनाया जाता है। इस खास मौके पर लोगों के घरों में बहुत सारी मिठाइयां बनती हैं, वहीं कुछ ऐसे पकवान भी बनते हैं जो डीप फ्राइड होते हैं। त्योहार के मौके पर फिटनेस फ्रीक भी सेहत की चिंता छोड़ जमकर खाते हैं। इस चीजों को खाने के बाद मन तो पूरी तरह से खुश और तृप्त हो जाता है, लेकिन पेट परेशान हो जाता है। रक्षाबंधन पर अगर आपने भी ढेरों मिठाई और पूड़ी खाई हैं तो अब शरीर को डिटॉक्स करने की बारी है। ऐसा करने से शरीर से हानिकारक टॉक्सिन बाहर निकल जाते हैं, और फिर बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। जानिए किस तरह करें डिटॉक्स

1) एक्टिव रहना है जरूरी- अगर आपने त्योहारों पर खूब मिठाई खाई है और तला हुआ खाना भी खाया है तो शरीर को फिट रखने के लिए डिटॉक्स करें। इसके लिए कार्डियो एक्सरसाइज और वॉक करें। ये दोनों ही चीजें शरीर को डिटॉक्स करने में मदद करती हैं। बॉडी डिटॉक्सिफिकशन के लिए रोजाना 20 से 30 मिनट कार्डियो एक्सरसाइज करें। अगर कार्डियों करने का मन न हो तो वॉक करें।

2) बेहतरीन होता है डिटॉक्स वॉटर- डिटॉक्सिफिकेशन के लिए डिटॉक्स वॉटर पीना अच्छा माना जाता है। इसे आसानी से बना सकते हैं। खीरे पुदीने से बना ये पानी काफी फायदेमंद माना जाता है। इसे बनाने के लिए एक बोतल पानी में खीरे के कुछ टुकड़े एवं पुदीने के पत्तों को डालकर रखें। इसे आप रात में बना कर रखएं और सुबह इस पानी को पीएं। चाहें तो सुबह बनाकर रख दें और फिर पूरे दिन पिएं। इससे बॉडी डिटॉक्स होगा और पाचन बेहतर होगा।

3) फास्टिंग है फायदेमंद- शरीर से टॉक्सिन को बाहर निकालने के लिए फास्टिंग करना सबसे अच्छा है। इसके लिए कम से कम दो मील्स में गैप रखना फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए हफ्ते में एक बार इंटरमिटेंट फास्टिंग भी कर सकते हैं।

4) बेस्ट है गुनगुना पानी- शरीर को डिटॉक्स करने के लिए आप गुनगुना पानी पीएं। ये सबसे बेस्ट तरीका है जिससे आप विषाक्त पदार्थों को शरीर से बाहर निकाल सकते हैं। ये शरीर के सभी अंगों के लिए भी अच्छा माना जाता है। सुबह उठकर आप इस पानी को पी सकते हैं।

ये भी पढ़े:बॉडी डिटॉक्स करने के लिए पिएं ये 4 ड्रिंक, शरीर के कई अंग हो जाएंगे साफ

लेटेस्ट   Hindi News ,    बॉलीवुड न्यूज,   बिजनेस न्यूज,   टेक ,   ऑटो,   करियर , और   राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।

अगला लेखऐप पर पढ़ें